12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनाव को लेकर बसपा की जोरदार तैयारी, मुख्य सेक्टर प्रभारियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

बसपा जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को लेकर कोई कसर नही छोड़ना चाहती है।

2 min read
Google source verification
यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनाव को लेकर बसपा की जोरदार तैयारी, मुख्य सेक्टर प्रभारियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

यूपी पंचायत चुनाव 2021: चुनाव को लेकर बसपा की जोरदार तैयारी, मुख्य सेक्टर प्रभारियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव (Panchayat Chunav) को लेकर राजनैतिक दलों (Political Party) ने सरगर्मी तेज हो गई है। बसपा अब जिला पंचायत चुनाव (Jila Panchayat Chunav) की तैयारियों में जुट गई है। बहुतायत सीटों पर जीत दर्ज के लिए अब बसपा (BSP) ने मुख्य सेक्टर प्रभारियों (Sector Prabhari) को जिलेवार जिम्मेदारी बांटी है। बसपा (Bahujan Samaj Party) जिला पंचायत चुनाव को लेकर कोई कसर नही छोड़ना चाहती है। वहीं मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा को यहां से हटाकर देवीपाटन मंडल भेज दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की ओर से हर जिले में दो-दो मुख्य सेक्टर प्रभारी की तैनाती की गई है।

इसके अंतर्गत मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली, बौद्ध प्रिय गौतम, प्रवेश कुरील व राजकुमार कप्तान कानपुर मुख्य रूप से फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं लालाराम अहिरवार, हेमंत प्रताप सिंह, प्रवेंद्र शंखवार व संघप्रिय गौतम को कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ये चारों पदाधिकारी कानपुर देहात, औरैया व इटावा में पार्टी के सभी कार्य समय से पूर्ण कराएंगे। इसके अतिरिक्त कानपुर मंडल में कुछ और भी वरिष्ठ नेताओं को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।

कानपुर नगर में संगठन को बूथस्तर पर मजबूत करने के लिए दीप सिंह व देशराज त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शिवकुमार गौतम व सूर्य प्रताप सिंह जाटव फर्रुखाबाद, चंद्रभान दोहरे व अवनेश गौतम को कन्नौज, रामस्वरूप अटल व संजीव सचान को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. जाकिर हुसैन व महेंद्र पाल दोहरे को औरैया, प्रदीप निगम व वीपी सिंह को इटावा की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि ये पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान उम्मीदवार न बनाए जाने पर कोई बगावत न करे। इसलिए इन पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है।