8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चालकों से होमगार्ड कर रहे थे वूसली, वीडियो बना सीएम को किया ट्वीट

दो होमगार्ड आ धमके और समझौते के नमा पर रूपए ऐंठने लगे। उनके द्वारा की जा रही वसूली का वीडियो किसी ने बना लिया.

2 min read
Google source verification
Police taking Bribe

Police taking Bribe

कानपुर. यूपी के सीएम येगी आदित्यनाथ पुलिस को सुधारने के चाहे लाख दावें करें, लेकिन जमीन पर खाकी का चेहरा जैसा था वैसा ही है। यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाए पुलिसकर्मी चाहन चालकों से वूसली करते हैं और जो देने से इंकार करता है उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसा ही एक मामला गोविंद नगर थानाक्षेत्र के नंदलाल चौराहे में सामने आया, जहां दो ई-रिक्शा आपस में टकरा गए। चालकों के बीच विवाद होने लगा। वहां पर खड़े दो होमगार्ड आ धमके और समझौते के नमा पर रूपए ऐंठने लगे। उनके द्वारा की जा रही वसूली का वीडियो किसी ने बना लिया और चालकों को दे दिया। पीड़ितों ने होमगार्डों की अभ्रदता और जबरन पैसे लेने का वीडियो सीएम, आईजी, डीएम और एसएसपी को ट्वीट कर दिया। इसी के बाद अलाधिकारी हरकत में आए और इंस्पेक्टर गोविंद नगर को जांच के आदेश दिए हैं।

नंदलाल चौराहे पर कर रहे थे ड्यूटी-
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दो होमगार्ड राजेश और नरेंद्र की ड्यूटी नंदलाल चौराहे पर ट्राफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगी थी। इसी दौरान दो ई-रिक्शा आपस में टकरा गए। चालकों के बीच विवाद होने लगा। चौराहे में मौजूद होमगार्ड्स ने वहां से भागकर दोनों चालकों को पकड़ लिया और फिर दस्तावेज मांगे। होमगार्डों ने खाकी का रौब दिखाते हुए दोनों चालकों को जेल भेजने की धमकी दी। तभी नरेंद्र ने जेल जाने से बचने के नाम पर चालकों से पैसे की डिमांड कर दी। होमगार्डों ने ई-रिक्शा चालकों से पैसे लेने के बाद उन्हें गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। इसी इौरान वहां खड़े कियी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और चालकों के मोबाइल पर भेज दिया।

नशे में धूत होकर करते हैं वसूली-
ई-रिक्शा चालक ने बताया कि दोनों होमगार्ड नशे में धूत थे और पैसे नहीं देने पर धमकाने लगे। चालकों का आरोप है कि ट्रॉफिक इंस्पेक्टर के इशारे में होमगार्ड दो, चार पहिया वाहनों से हरदिन वसूली करते हैं। चालक राघवेंद्र ने बताया कि होमगार्ड तो सिर्फ मोहरा है, जबकि खेल ट्रॉफिक विभाग में बैठे अधिकारी करवाते हैं। ऑटो चालक रिजवान ने बताया कि रावतपुर से लेकर बर्रा और बरादेवी चौराहों पर चेकिंग के नाम से ट्रॉफिक पुलिस वसूली करती है। कागज सही होने के बावजूद ये लोग जबरन वाहनों के चालान की धमकी देते हैं। इसी के कारण चालक इन्हें पैसे देकर पीछा छुड़ा लेते हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई-
पीड़ितों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, आइजी, एसएसपी, एसपी ट्रैफिक को वीडियो ट्वीट कर दिया है। इसके बाद हरकत में आयी गोविंद नगर पुलिस चौराहे पर पहुंची। दोनों ट्रैफिक होमगार्डों को थाने लाई। नरेंद्र शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने कार्रवाई के लिए डाक्टरी कराई है। इंस्पेक्टर गोविंद नगर संजय मिश्र ने बताया कि कार्रवाई को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला कमांडेंट होमगार्ड को कार्रवाई के लिए संस्तुति की जायेगी।