कानपुर के आसपास के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 16 डिग्री का अंतर है। टेंपरेचर 43 डिग्री के पास पहुंच रहा है। भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की कानपुर के आसपास के जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। जब तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर दिखाई पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करेगी। गर्मी सितम ढायेगी। आइए जानते हैं इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव के मौसम के विषय में-
इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आगामी 13 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 14 और 15 मई को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री आने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। यहां पर पश्चिम और दक्षिण दिशा की हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
13 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
13 मई को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम सब कुछ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही स्थिति 14 मई तक रहने की संभावना है।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
शनिवार 13 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रविवार 14 मई को तापमान 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।