2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बीघा जमीन की खातिर महिला को जिंदा जलाया

महिला के मामा ने लगाये ससुरालीजनों पर गम्भीर आरोप, दहेज में जमीन की मांग कर रहे थे ससुराल वाले, कमरे में बन्द कर लगाई आग, गम्भीर रूप से जली महिला ने सात दिन इलाज के दौरान तोड़ा दम।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Apr 14, 2016

Dowry System

Dowry System

नीरज श्रीवास्तव
कन्नोज.
दहेज की खातिर एक विवाहिता को जिन्दा आग के हवाले कर दिया गया। पड़ोसियों
ने जब इस महिला को आग की लपटों के बीच घिरा देखा तो उसको बचाने की कोशिश
की, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सात दिन के बाद ईलाज के
दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने दहेज हत्या के मामले में पति सहित चार
लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


तिर्वा कोतवाली
क्षेत्र अन्तर्गत चैकी पचोर के ग्राम भूड़पुर्वा के रहने वाले जवाहरलाल की
24 वर्षीय पत्नी मधु आग से बुरी तरह जल गयीं थी, जिनकी सात दिन तक अस्पताल
में इलाज होने के बाद मौत हो गयी। मधु की मौत के बाद उसके मामा प्रदीप
ने मधु के पति जवाहरलाल सहित ससुरालीजनों पर मधु को जिंदा जलाकर हत्या कर
देने का आरोप लगाया है।


उनका कहना है कि मेरी भांजी मधु को यह लोग दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे, मेरी भांजी का कोई भाई नही था, जिसके कारण
ससुराल के लोग दहेज में दो बीघा जमीन का बैनामा करवाने की बात कह रहे थे। जब
उनकी यह मांग पूरी नहीं की गयी तो मेरी भांजी मधु को कमरे में बंद कर उसे
आग के हवाले कर दिया। यह जानकर पड़ोसियों ने उसको बचाने की कोशिश की।
लेकिन वह गंभीर रूप से जल गई थी।


घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कराया गया जहाँ से उसे कानपुर
रिफर कर दिया गया। बुधवार को कानपुर के निजी नर्सिग होम में इलाज के दौरान
उसकी मौत हो गई है।


पुलिस ने आरापों के आधार पर ससुरालीजनों
के विरूद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जाॅच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मधु के पति जवाहरलाल को हिरासत में लिया है, जिनसे
पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिसिया कार्यवाही को देखते हुए
आरोपी जवाहरलाल इस मामले में समझौता कराये जाने के प्रयास कर रहे है।


नीचे देखिए वीडियो-



Story Loader