10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म के मामले में निकाली आक्रोश रैली

दुष्कर्म के मामले में निकाली आक्रोश रैलीलगाए नारे, सौंपा ज्ञापनदिल्ली केंट पर 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को करौली में वाल्मीकि समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली।करौली में बाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई रैली नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । ज्ञापन में मांग की गई है कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर देने वाले आरोपियों को भी फांसी दी जानी चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
दुष्कर्म के मामले में निकाली आक्रोश रैली

दुष्कर्म के मामले में निकाली आक्रोश रैली

दुष्कर्म के मामले में निकाली आक्रोश रैली
लगाए नारे, सौंपा ज्ञापन
करौली. दिल्ली केंट पर 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को करौली में वाल्मीकि समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली।
करौली में गुलाब बाग के समीप बाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई रैली नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर देने वाले आरोपियों को भी फांसी दी जानी चाहिए। इस मामले में त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा गया है कि ऐसे जघन्य मामलों में ढिलाई सहन नहीं की जा सकती है।
ज्ञापन में पीडि़त परिवार के लिए आर्थिक सहायता और योजनाओं में लाभान्वित करने की मांग भी की गई है।
साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़त परिवार को सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई तो वाल्मीकि समाज उग्र आंदोलन करने को सड़क पर उतरेगा।
ज्ञापन देने वालों में पार्षद संदीप डागुर, सफाई कर्मी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, हरिओम, घासीराम, विश्व बाल्मीकि धर्म संगठन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पारखी, हरिचरण नकवाल , राष्ट्रीय वंचित लोक मंच जिलाध्यक्ष ग्यारसी वाल्मीकि, समाजसेवी जितेंद्र बाल्मीकि, आजाद समाज पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हिना बेग आदि शामिल थे।