4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामोत्तेजक दवाएं मिली

करणपुर थाना क्षेत्र के चौड़क्याकला गांव में ग्रामीणों की पिटाई, उन पर फायरिंग और महिलाओं से दुष्कर्म करने के मामले में पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने कामोत्तेजक दवाएं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

May 02, 2015

Karauli photo

Karauli photo

करौली। करणपुर थाना क्षेत्र के चौड़क्याकला गांव
में ग्रामीणों की पिटाई, उन पर फायरिंग और महिलाओं से दुष्कर्म करने के मामले में
पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने कामोत्तेजक दवाएं जब्त की हैं।

इसके अलावा
पुलिस उनके साथियों की मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर भी पड़ताल कर रही है। अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक व जांच अधिकारी विश्नाराम विश्नोई ने बताया कि बदमाश धनसिंह उर्फ
धासूं के पेंट की जेब से कामोत्तेजक दवा मिली हैं। उन्होंने बताया कि उसके जिस साथी
मुकेश की फायरिंग में मौत हुई थी, उस बदमाश की पेंट की जेब से भी दवा तथा दवाओं के
खाली पैकेट मिले हैं। विश्नोई ने बताया कि ये दवाएं शहर में ही मिलती हैं। इस कारण
उनको ये दवाएं उपलब्ध कराने वालों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि
चौड़क्याकला गांव में गत दिनों दो बदमाशों ने ग्रामीणों को प्रताडित किया था और एक
घर में पुरूषों को पलंग पर बांधकर दो महिलाओं से दुष्कर्म किया था। इस दौरान
साथी बदमाश की फायरिंग से मुकेश उर्फ दीपक गुर्जर की मौत हो गई थी।

मोबाइल
कॉल डिटेल से खुलेगा राज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की जेब से
दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाने की
प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद पता चलेगा कि घटना से पहले बदमाशों ने
किन-किन लोगों से बातचीत की।