करौली. सकल जैन समाज की ओर से शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यहां जैन नसिया में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
करौली. सकल जैन समाज की ओर से शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को यहां जैन नसिया में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
जैन समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया कि रविवार को यहां जैन नसिया जी में मुनि सुब्रत नाथ मंडल विधान धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: काल में भगवान का अभिषेक शांति धारा और नित्य नियम पूजा के साथ हुई। इस मौके पर कोटा से आए पंडित उदयचन्द शास्त्री के सानिध्य में मुनि सुब्रत नाथ मंडल विधान पूजा का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य कलश स्थापना संजू जैन पत्नी धर्मेंद्र कुमार जैन बोहरा द्वारा की गई। अन्य कलश की बोली विवेक जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन एवं राजकुमार जैन अलवर वालों के द्वारा स्थापित किए गए। दीप प्रज्वलन उर्मिला जैन द्वारा किया गया। इस दौरान भगवान के अभिषेक, शांतिधारा भी पूजन से पहले की गई। शाम को सामूहिक महाआरती के बाद शास्त्र प्रवचन एवं जैन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर की धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन, गौरव जैन, सुरेंद्र जैन, प्रकाश जैन एडवोकेट सहित आदि उपस्थित रहे।
आज होंगे कलशाभिषेक
समाज के मंत्री विवेक जैन ने बताया की सोमावर दोपहर भगवान की कलशाअभिषेक माला बोली लगाई जाएगी। इसके बाद रथ यात्रा वापस सदर बाजार स्थित दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर के लिए रवाना होगी। मंदिर पहुंचने पर भगवान की प्रतिमा को पुन: बेदी परं विराजमान करने के बाद तीन दिवसीय रथ यात्रा कार्यक्रम का समापन होगा।