
गोठरा (सपोटरा). ग्राम पंचायत अमरवाड के बरवासन देवी मंदिर परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय मेले की शुरुआत सालवाड़ के साथ हुई। मंदिर में दुर्गा पाठ किया जा रहा था। मंगलवार को इसकी पूर्णाहुति पर सालवाड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बद्री महाडी, लक्खी, अमरलाल, मन्नू ने मां बरवासन की कृपा से सालवाड कराए। इस दौरान हजारों लोगों ने माता के दर्शन कर मनौती मांगी। इस दौरान परसराम मीणा, श्रीलाल फौजी, गणपत डांगी, प्रभू पटेल, हरिकेश महाडी, क्रय विक्रय समिति के सुरेश मीणा आदि मौजूद रहे।
Published on:
05 Apr 2017 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
