अब पीएमओ से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ऋषिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन से अब तक के फोटो का स्केच पेज पर चित्रण किया है। वह पीएम मोदी से पहले राजस्थान पत्रिका के संस्थापक व पत्रकारिता के पुरोधा कर्पूरचन्दजी कुलिश सहित सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी, डॉ. अब्दुल कलाम के भी स्केच आर्ट बना चुकी हैं.