10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन थोथी रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दो दिन थोथी रही मौसम विभाग की भविष्यवाणीभारी और अतिभारी बारिश की दी थी चेतावनीदो दिन रहे सूखे, तीसरे दिन हुई बारिश करौली। मौसम विभाग की ओर से जिले में वर्षा को लेकर तीन दिन पहले जारी की गई भविष्यवाणी दो दिन तक मजाक बन कर रह गई। जबकि शुक्रवार को तीसरे दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश हुई।विभाग ने 4 अगस्त से 8 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी करौली जिले के लिए जारी की थी। इस भविष्यवाणी के जिले में दो दिन तो सूखे गुजर गए।
2 min read
Google source verification
दो दिन थोथी रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दो दिन थोथी रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी

दो दिन थोथी रही मौसम विभाग की भविष्यवाणी
भारी और अतिभारी बारिश की दी थी चेतावनी
दो दिन रहे सूखे, तीसरे दिन हुई बारिश

करौली। मौसम विभाग की ओर से जिले में वर्षा को लेकर तीन दिन पहले जारी की गई भविष्यवाणी दो दिन तक मजाक बन कर रह गई। जबकि शुक्रवार को तीसरे दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश हुई।
विभाग ने 4 अगस्त से 8 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी करौली जिले के लिए जारी की थी। इस भविष्यवाणी के जिले में दो दिन तो सूखे गुजर गए।

एक सप्ताह पहले जिले में भारी बारिश हुई थी। विशेष तौर पर करौली-सपोटरा इलाके में अतिभारी बारिश (10 से 15 इंच तक) से नदी-तालाब लबालब हुए और बांधों पर चादर चलने लगी। भारी बारिश से अनेक स्थानों पर रास्तों में जलभराव, सड़कों पर कटाव, कीचड़ आदि की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब अभी तक बनी हुई है।
इस परेशानी से उबरे भी नहीं है कि 3 अगस्त को मौसम विभाग ने आगामी 4-5 दिनों तक करौली जिले के कुछेक इलाकों में भारी और अतिभारी बारिश की भविष्यवाणी की सूचना जारी कर दी। इस भविष्यवाणी के आधार पर प्रशासन ने जलभराव और नदी-नालों के आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की चेतावनी को प्रचारित किया। जिले में तभी से सभी को अलर्ट किया हुआ है। निचली बस्तियों और जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों की सांसे सांसत में हैं। लेकिन अभी दो दिन हास्यास्पद स्थिति ऐसी रही है कि 4 व 5 अगस्त के दिन पूरी तरह से सूखे ही गुजरे हैं। शुक्रवार को करौली, सपोटरा, मण्डऱायल तथा हिण्डौन क्षेत्र में बारिश हुई। हालांकि यह बारिश विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप भारी बारिश नहीं रही। बारिश का यह आंकड़ा शाम तक 50 एमएम पर भी नहीं पहुंचा था। अन्य क्षेत्र तो तीन दिन से सूखे रहे हैं। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी 7 व 8 अगस्त के लिए भी दी
हुई है।

बारिश में भारी असमानता

इस बार जिले में बारिश की स्थिति में काफी असमानता रही है। करौली सपोटरा, महावीरजी इलाके के अलावा क्षेत्रों में बारिश कम हुई है। नादौती-टोडाभीम इलाके में तो करौली सपोटरा के मुकाबले में आधी मात्रा में भी बारिश नहीं हो सकी है।

जिले में बारिश की स्थिति- (6 अगस्त सुबह 8 बजे तक)
करौली- 568
सपोटरा- 589
हिण्डौन- 295
टोडाभीम-225
पांचना बांध-483
जगर बांध-390
कालीसिल बांध-808
नादौती - 288
मण्डरायल -748
महावीरजी- 731