
aap-congress
(चंडीगढ,करनाल ): नरेन्द्र मोदी की दूसरी बार सत्ता में वापसी रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने तीन राज्यों में गठबंधन पर वार्ता शुरू की है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दोनों दलों के बीच सीटों के बटवारे पर वार्ता चल रही है। जानकार सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढ रही है। उम्मीद है कि तीनों राज्यों में सीटों के बटवारे पर सहमति बन जाएगी। गठबंधन का ऐलान नवरात्रि के दौरान किसी भी समय किया जा सकता है।
सूत्रों ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को कुल 13 लोकसभा सीटों में से चार और हरियाणा में कुल दस लोकसभा सीटों में से तीन सीटें और दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को एक सीट देने के प्रस्ताव पर वार्ता चल रही है। इस प्रस्ताव पर जल्दी ही दोनों पक्षों के मुहर लगाए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने मोदी की सत्ता में वापसी रोकने के लिए गठबंधन करने का फैसला किया है। हरियाणा का आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने बूते पर लडेगी।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा लम्बे समय से जारी है। हरियाणा और पंजाब के कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी से गठबंधन की जरूरत नकारते रहे हैं लेकिन साथ ही अंतिम फैसला कांग्रेस आला कमान पर छोडने की बात भी करते रहे है। कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट में हरियाणा में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन की पहल की थी।
Published on:
05 Apr 2019 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकरनाल
हरियाणा
ट्रेंडिंग
