8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के लिए पचास फीसदी स्थान पाने का लक्ष्य-सुमित्रा चौहान

सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा अब हमारी एक अलग पहचान है...

2 min read
Google source verification
mahila congress

mahila congress

(चंडीगढ़): हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में महिला कांग्रेस के झंडे का ध्वजारोहण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने झंडा फहराकर सलामी दी। सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा अब हमारी एक अलग पहचान है। कांग्रेस पार्टी के बाकी अग्रिम संगठनो के पास झंडे और लोगो थे मगर महिला कांग्रेस के पास झंडा नहीं था। अब महिला कांग्रेस का अलग झंडा और लोगो है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिंदुस्तान की महिलाओं के लिये कांग्रेस पार्टी में कम से कम 50 प्रतिशत जगह पाना हमारा लक्ष्य है।


सुमित्रा चौहान ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीता मेहता द्वारा 30 सितंबर को पंचकूला में महिला अधिकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। रंजीता मेहता के अनुसार 30 सितंबर को पंचकूला में एक विशाल महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी।


यात्रा यमुनानगर व अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा करेगी। वहां से यात्रा करनाल पहुंचेगी। करनाल की बहुत बड़ी पहचान महिला सशक्तिकरण से है। यही वो शहर है जहां कल्पना चावला ने जन्म लिया था इसी शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी और यह बताएगी नारी अबला नहीं है भाजपा के राज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े और हरियाणा गैंग रेप की राजधानी बन गया । अब समय आ गया है महिलाएं उठेंगी और इस भाजपा के कुशासन को खत्म करेगी। यात्रा 1 अक्टूबर को करनाल से आगे चल कर पानीपत पहुंचेगी जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आगाज किया था वह नारा आज बदल गया है कहीं ना कहीं इसका मतलब भाजपा से बेटी बचाओ बनकर रह गया है।


सुमित्रा चौहान ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में महिलाए सबसे ज्यादा प्रताडित हुई है। इनकी थाली से दाल और चावल गायब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये तो क्या देने उल्टा महिला बैंक लूट लिए ।


सुमित्रा चौहान ने कहा कि आए दिन प्रदेश में कहीं न कहीं किसी न किसी महिला या नाबलिग के साथ बलात्कार,छेड़छाड़ अथवा उनकी हत्या की घटना होती रहती है। हरियाणा महिलाओं पर अत्याचार के मामले में नंबर एक बन गया है। एक दिन पहले ही रोहतक में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात तब हुई जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी केबिनेट के मंत्रियों के साथ रोहतक में पूरे गाजे-बाजे के साथ मंथन शिविर कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि इससे पहले महेंद्रगढ़ जिला जो कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का गृह जिला है, में कुछ युवकों ने सीबीएसई टॉपर छात्रा का अपहरण कर उससे सामूहिक दुराचार करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। सुमित्रा चौहान ने कहा कि हाल में सामने आए सरकारी आकड़ों के अनुसार जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं, खासकर हरियाणा में बेटियों व महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार के मामले बहुत तेजी से बढ़े है। पुलिस का सारा ध्यान नेताओं की आवभगत या चालान काटने तक सीमित रहता है।