2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

रेत कारोबार पर बरही निरीक्षक, एसआइ का नहीं थम रहा विवाद, फिर वायरल हुआ वीडियो…

वीडियो में थाना प्रभारी द्वारा एसआइ के दो दिन में हटने की कही जा रही बात, अन्य लोगों को भी देखने की चर्चा

Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Sep 15, 2019

कटनी. रेत कारोबार को लेकर आमने सामने आए बरही थाना प्रभारी एनके पांडेय और एसआइ मीनाक्षी पंद्रे के बीच का विवाद कम नहीं हो रहा है। अब एसआइ का एक युवक के साथ चर्चा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। उसमें युवक महिला अधिकारी को बता रहा है कि थाना में वह मछली कंपनी में काम करने वाले रामजी तिवारी के साथ गया था। उस दौरान थाना प्रभारी पांडेय किसी से फोन पर चर्चा करते हुए दो दिन में एसआइ के थाने से हटने की बात कह रहे थे। इसके अलावा किसी बीतू शर्मा व संदीप सोनी को भी थाना प्रभारी फोन पर देख लेने की बात कह रहे थे। थाना प्रभारी पांडेय व एसआइ पंद्रे के बीच कुछ दिन पूर्व रेत के हाइवा छोडऩे को लेकर कहासुनी हुई थी और उसके बाद एसआइ ने आइजी व पुलिस कप्तान को शिकायत भेज दी थी। साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ रोजनामचा में भी शिकायत दर्ज की थी। मामले में एसपी ने जांच बैठाई है।

राशि जमा कर नहीं बनाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अब नगर निगम करेगा ये काम…

इनका कहना है…
युवक ने थाना में थाना प्रभारी द्वारा मोबाइल में कही गई बात बताई थी। जिसके चलते लोगों को हकीकत पता चले उसकी पूरी बात रिकार्ड की है। अभी पिछली शिकायत में ही कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। इसकी क्लीपिंग अधिकारियों को नहीं भेजी है।
मीनाक्षी पंद्रे, एसआइ बरही थाना

~ वीडियो देखा नहीं है लेकिन सुना है। मामले में स्पष्ट है कि वीडियो बनवाया जा रहा है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जो सत्यता है वह सभी के सामने आएगी।
एनके पांडेय, थाना प्रभारी बरही