
Death
कटनी. विश्राम बाबा स्थित सुधार न्यास कॉलोनी मोड़ पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणधीन मकान में काम करने वाले मजदूर की मकान के पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने व ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर की मौत दर्दनाक हो गई है। हादसे के बाद मौके पर हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश केवट पिता कुंजी लाल केवट (34) निवासी धपई प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी विश्राम बाबा क्षेत्र में मनोज गर्ग एडवोकेट के घर पर मिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान उसका पैर जाल में फंस गया और संतुलन बिगडऩे से वह पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की ओर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आते ही वह झुलसते हुए कई फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के तत्काल बाद घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर व जिले में मजदूरों के हाइटेंशन लाइन में झुलसकर मौत होने की पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी मजदूरों व श्रमिकों के साथ निर्माण स्थल में सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। घर के पास से हाइटेंशन लाइन गुजरने के बाद भी न तो ठेकेदार शुभम विश्वकर्मा द्वारा और ना ही मकान बन वा रहे मनोज गर्ग द्वारा दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह 33 केवी लाइन घनी आबादी वाले कॉलोनी क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जहां बड़ी संख्या में परिवार और आवासीय मकान मौजूद हैं। इससे पहले भी कई बार संभावित खतरे को लेकर शिकायतें की जा चुकी थीं, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि कई माह पहले टेंडर हो गया है, लेकिन ठेकेदार ने काम नहीं किया, जिसके कारण यह हादसा हो गया है। लाइन की तत्काल शिफ्टिंग की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य पूरा कर दिया गया होता, तो आज एक मजदूर की जान नहीं जाती। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
परिजनों ने बताया कि 10 माह पहले मिल में हुए हादसे में बहन की मौत हो चुकी है। माधवनगर थाना क्षेत्र के धपई गांव में संचालित राजकुमार थारवानी की आटा मिल में काम करने के दौरान बहन पूजा पति प्रदीप केवट की मौत हो गई थी। यह घटना 3 मार्च को हुई थी। पहले बहन के साथ हादसा अब भाई के साथ में हुए हादसे में दुखों का पहाड़ परिवार पर टूटा है।
Published on:
01 Feb 2026 09:33 am

बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
