18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदूक को खिलौना समझकर बच्चे ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

mp news: खेलते वक्त 14 साल के बच्चे को खेत में पड़ी मिली बंदूक, खिलौना समझकर बच्चे ने दबाया ट्रिगर तो खुद को लगी गोली।

2 min read
Google source verification
katni

child injured accidental gunfire found weapon in field

mp news: मध्यप्रदेश के कटनी के पड़ोसी जिले पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र के सुडोर गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्चे ने खेल-खेल में खुद को ही गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और बच्चे को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे की उम्र 14 साल है और बताया गया है कि खेत में खेलते वक्त उसे बंदूक पड़ी मिली थी। बच्चा बंदूक को खिलौना समझ बैठा और अपनी तरफ ट्रिगर करके दबा दिया गोली उसके पेट में लग गई।

खेत में पड़ी मिली बंदूक

जानकारी के अनुसार सुडोर गांव में रहने वाला नक्स चौधरी (14 वर्ष) पिता शशि कुमार चौधरी बुधवार दोपहर में खेत में खेलने गया था। खेत में खेलते वक्त उसे एक एक बंदूक पड़ी मिली। बच्चे ने बंदूक को खिलौना समझकर हाथ में लिया और उससे खेलने लगा इसी दौरान अनजाने में ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली उसके पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन व लोग खेत में पहुंचे तो नक्स घायल पड़ा था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वो सदमे में हैं।

आखिर कहां से आई बंदूक?

घायल बालक का जिला अस्पताल कटनी में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि खेत में बंदूक आखिर आई कैसे और ये बंदूक आखिर किसकी है? इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही है। परिजन घटना के बाद सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना ने लापरवाही और असुरक्षित हथियारों के खुले में पड़े होने के खतरों को उजागर किया है। ऐसे मामलों में अभिभावकों और संबंधित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।