
CRPF Havildar Suicide Mystery
कटनी. छत्तीसगढ़ प्रांत के नक्सली जिला सुकमा में पदस्थ शिवाजी नगर गली नंबर-10 निवासी नीलेश गर्ग पिता ललित गर्ग (42) द्वारा ड्यूटी के दौरान सोमवार रात एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में सनसनीखेज वजह सामने आई है। सेना में देश की सेवा का जज्बा लेकर भर्ती हुए नीलेश को दोस्त की करतूत ने तोड़ दिया और उन्होंने मौत को गले लगा लिया है। हवलदार की मौत की वजह जिगरी दोस्त ही बना, जिसने नीलेश की पत्नी को ब्लैकमेल तो कर ही रहा था साथ ही सोमवार की रात पत्नी का मोबाइल छुड़ाकर फोटो निकालकर गलत तरीके से एडिट करते हुए व मैसेज दोस्त को शेयर कर दी जिससे, आहत होकर जांबाज हेड कांस्टेबल ने खुद को खत्म कर लिया।
हवलदार बेटे द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर जैसे ही पत्नी पूर्णिमा, मां माया, 10 वर्षीय बेटे आदि को लगी तो विलख पड़े। सोमवार रात से लेकर मंगलवार देरशाम तक सभी परिजन मातम में हैं। बताया जा रहा है कि नीलेश अकेले सुकमा में रहकर ड्यूटी कर रहे थे। पत्नी पेशे से अधिवक्ता हैं जो वे कभी बच्चे के साथ शिवाजी नगर स्थित मकान में तो कभी इंदौर में रह रहीं थीं। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही बेटे का वहां पर एडमिशन कराया गया है। परिजन अब नीलेश की पार्थिव देह कटनी आने का इंतजार कर रहे हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर गली नंबर-10 निवासी सीआरपीएफ हवालदार ने सुकमा छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान खुद को एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है। पहले खबर नक्सलवादियों से मुठभेड़ में मारे जाने की खबर फैली थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। परिजनों से लगातार संपर्क में है। जानकारी के अनुसार नीलेश गर्ग पिता ललित गर्ग (42) निवासी ग्राम निटर्रा थाना रीठी हाल पता शिवाजी नगर बस स्टैंड सीआरपीएफ में बतौर हवालदार पद पर पदस्थ थे। सोमवार रात लगभग 10.30 बजे कैंप में खुद की एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। रात में जैसे परिजनों को सूचना मिली तो पूरा परिवार स्तब्ध है। मामले की वास्तविकता का पता लगा रहे हैं। बड़े बेटे ने जैसे ही पिता को बताया कि नीलेश को गोली लगने से मौत हो गई जो वे स्तब्ध हैं और मां माया, पत्नी पूर्णिमा गर्ग बदहवास हैं। 10 वर्षीय बेटा का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
सीआरपीएफ कमांडेंड ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी है। वहीं दूसरी ओर नीलेश के पास से एक 6 पेज का सुसाइड नोट भी मिलना बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा बया कि व आत्महत्या की वजब बताई है। किसी युवक के द्वारा प्रताडि़त किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों ने बताया कि नीलेश का पार्थिक शरीर बुधवार शाम तक कटनी पहुंचेंगे, जिसके बाद परिवारजनों के निर्णय अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पुलिस से बतौर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त पिता ललित गर्ग ने कहा कि एक दिन पहले ही बेटे से बात हुई है। सबकुछ अच्छा बता रहा था, लेकिन ऐसी क्या घटना हो गई कि हमारा बेटा शहीद हो गया। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
पुलिस ने बताया कि सोनल बिलैया निवासी सब्जीमंडी थाना कोतवाली क्षेत्र सोमवार को मृतक की पत्नी का मोबाइल छुड़ा लिया था। इसके बाद उसका डाटा निकालकर फोटो एडिट कर नीलेश को भेज दिया था। उसमें ब्लैकमेलिंग वाले मैसेज थे। पुलिस ने जांच की तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक इधर नीलेश की पत्नी को ब्लैकमेल करता था और उधर नीलेश का हितैषी बना था। कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि सोनल बिलैया के खिलाफ झपटमारी, परेशान करने, आइटी एक्ट आदि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस विभाग से बतौर सब इंस्पेक्टर रिटार्यड पिता ललित कुमार बेटे नीलेश की मौत की खबर सुनकर हतप्रभ हैं। बेटे की तस्वीर रखकर पिता विलख-विलख कर रो रहे हैं। ललित ने कहा कि सोमवा रात साढ़े 11 बजे मुंबई मर्चेंट नेवी में मैनेजर पद पर कार्यरत बेटे ने सूचना दी कि सुकमा में भैया की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना कैसे हुई है इसके बारे में पता नहीं चला। पिता ने कहा कि 6 माह पहले ही सुकमा गया था। पहले श्रीनगर में पैथोलॉजी में पदस्थ थे। प्रमोशन होने पर सुकमा स्थानांतरण हो गया था। वहां पर बतौर हवलदार फील्ड में बेटा तैनात था। जून माह में बेटा घर आया था। छुट्टी मनाकर गया। पिता ने कहा कि रविवार रात 8 बजे बेटे से बात हुई। दोनों ने एक-दूसरे से हाल-चाल पूछा तो कहा कि पापा खाना खाकर आराम कर रहा हूं।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई अजय सिंह, महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर, बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा पहुंचे और जांच की। परिजनों से बातचीत की और ढांढ़स बंधाया। मृतक नीलेश के पिता ललित गर्ग, पत्नी पूर्णिमा गर्ग आदि से बातचीत की। इस दौरान मोबाइल आदि भी जब्त किया गया है।
नीलेश की मौत से न सिर्फ बेटे आदि के सिर से पिता का साया छिन गया है, बल्कि बुजुर्ग माता-पिता की भी कमर टूट गई है। परिजनों ने बताया कि नीलेश सभी का बड़े अच्छे से ख्याल रखते थे। बहन निधी का भी विशेष ध्यान रखते थे। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
मंगलवार सुबह नीलेश गर्ग की नक्सली हमले में मुठभेड़ के दौरान शहीद होने की खबर फैली थी। दोपहर में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की। सीआरपीएफ कमांडेंट ने कटनी पुलिस को बताया कि नीलेश की मौत नक्सली हमले में नहीं बल्कि सुसाइड के चलते हुई है। यह भी बताया गया कि नीलेश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
वर्जन
नीलेश गर्ग की नक्सली हमले में शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जब सीआरपीएफ कमांडेंट से चर्चा की गई तो पता चला कि हवलदार ने सुसाइड किया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिलना बताया गया है। इधर सब्जी मंडी निवासी युवक जो नीलेश का दोस्त है व उनकी पत्नी को परेशान करता था। नीलेश को पत्नी का मोबाइल छींनकर फोटो एडिट कर डाल दिए थे, जिसके बाद यह स्थिति बनी। सूचना पर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई कराई गई है। मृतक हवलदार की बॉडी कटनी पहुंचने पर बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।
अभिनय विश्वकर्मा, एसपी।
Updated on:
09 Sept 2025 09:48 pm
Published on:
10 Sept 2025 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
