कटनी

हत्यारा पिता- प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो बेटी को मार डाला, देखें Video

कटनी में एक पिता ने ही अपनी बेटी को मार डाला। पिता ने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने बेटी को बांध में गिरा दिया। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र में घटी। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने मामले का खुलासा किया।

less than 1 minute read
Sep 17, 2023
हत्यारा पिता

कटनी में एक पिता ने ही अपनी बेटी को मार डाला। पिता ने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने बेटी को बांध में गिरा दिया। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र में घटी। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने मामले का खुलासा किया।

10 सितम्बर को ठरका डैम में एक किशोरी के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर थाना माधवनगर व्दारा 17 साल किशोरी की पहचान होने पर मर्ग कायम कर केस जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा को जांच सौंपी। पुलिस ने अब इस मामले का राजफाश कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी का गांव के ही एक लड़के अमन सेन के साथ प्रेम प्रसंग था जिसका मां पिता विरोध करते थे। 9 एवं 10 सितम्बर की मध्य रात को प्रेमी अमन सेन को किशोरी ने अपने घर पर बुलाया। उसके पिता, भाई एवं पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में एक साथ बिस्तर पर देख लिया।

इस पर पिता ने बेटी एवं अमन को डांटा व थप्पड़ मारे। दोनों ने इसका विरोध किया और छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इस पर पिता ने समझाया कि तुम अपनी हरकत से बाज क्यों नहीं आ रही, बदनामी क्यों करा रही हो।

इसके बाद पिता ने किशोरी को एक दो दिन के लिये बुआ के घर छोड आने की बात कहकर उसे रास्ते में ठरका डेम में धक्का देकर गिरा दिया। बांध के गहरे पानी में डूबने के कारण किशोरी की मृत्यु हो गई। आरोपी पिता पुलिस को इधर उधर की बातों में उलझा रहा था लेकिन पुलिस ने हत्या का खुलासा आखिरकार कर ही दिया।

Published on:
17 Sept 2023 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर