11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अग्निवीर’ में भर्ती होने 18 हजार अभ्यर्थी देंगे चयन की ‘अग्निपरीक्षा’

अग्निवीर भर्ती रैली 13 फरवरी से झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में, 15 जिलों के युवक-युवती लेंगे भाग, एसपी व सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने लिया जायजा

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 11, 2026

Army Agniveer Recruitment Rally in Katni

Army Agniveer Recruitment Rally in Katni

कटनी. भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय के तत्वावधान में 13 फरवरी से झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड, कटनी में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी व एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
डायरेक्टर सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर के कर्नल रितिक खंजोड़े के अनुसार इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में कटनी सहित 15 जिलों के युवा भाग लेंगे। प्रतिदिन अलग-अलग जिलों से लगभग 700 से 800 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। बता दें कि इस रैली में वहीं युवा पहुंच रहे हैं जिन्होंने मार्च 25 में परीक्षा पाए किए हैं, ऐसे युवक-युवतियों की संख्या 18 हजार से अधिक है। रैली के दौरान महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) किया जाएगा।

दो चरणों में चयन

भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। कलेक्टर के निर्देश पर 13 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए तीन स्तरों पर शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण में युवकों की व दूसरे चरण में युवतियों के चयन की प्रक्रिया होगी।

बिचौलिये के झांसे में न आएं


अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को चलित शौचालय, पेयजल टैंकर एवं पर्याप्त सफाई कर्मी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का दावा है कि भर्ती रैली को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। पुलिस ने किसी बिचौलिये के झांसे में भी न आने की सलाह दी है।