25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल, पांच बार बदली तारीख, फिर भी नहीं हो पाया ये काम…..

बहोरीबंद में सिर्फ तीन पंचायतें हुई ओडीएफ, अब 15 तक पूरा करने का लक्ष्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 4 Sep 2018, 12:33 PM IST

Gram Panchayats not getting ODF

Gram Panchayats not getting ODF

कटनी. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 सितंबर तक बहोरीबंद ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने की अंतिम समयावधि तय की गई है। दो साल में पांच बार ओडीएफ की तारीख घोषित की गई है लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया है। संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी ने जिले सहित जनपद पंचायत बहोरीबंद को निर्धारित अवधि में पूरी तरह से ओडीएफ घोषित करने के निर्देश दिए हैं। अब अंतिम तिथि तय होने के बाद अधिकारी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचायतों का आवंटन सीइओ ने किया है और शौचालयों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से आगामी 02 अक्टूबर तक ओडीएफ करने का आदेश है लेकिन संभाग स्तर पर इसकी तारीख 15 सितंबर तय की गई है। अभियान को लगभग चार साल पूरे हो रहे हैं और अभी तक बहोरीबंद ब्लॉक की सिर्फ तीन ग्राम पंचायतें ही ओडीएफ घोषित हो पाई हैं, अभी 76 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया जाना है। ब्लाक में अभी तक 39 हजार 731 हितग्रहियों के सुविधाघर बन गए व 1450 घरों में निर्माण होना बाकी है। 15 दिन के समय में जनपद में 14 सौ से अधिक निर्माण भी अधिक हैं।
शौचालयों को बना दिया स्टोर रूम
मिशन के तहत शौचालय निर्माण का कार्य 2 अक्टूबर 2014 से शुरू किया गया था। हकीकत तो यह है कि गांवों में शौचालयों का उपयोग स्टोर रूम के रूप में किया जा रहा है और लोग आज भी खुले में शौच जा रहे हैं। ठेके में बनवाए गए शौचालयों में कई स्थानों पर गड्ढे तक ठीक से नहीं कराए गए हैं।
इनका कहना है.
जनपद को खुले से शौचमुक्त बनाने संभागायुक्त के द्वारा 15 सितंबर की समयावधि दी गयी है। ब्लॉक में 1450 सुविधाघर बनना शेष है। सुविधाघरों का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है।
शिवानी जैन, जनपद सीइओ बहोरीबंद