8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां होटलों, लॉज में अपराधी ठहर रहे की शरीफ, पुलिस को नहीं जानकारी…

शहर के होटल, लॉज में रुकने वालों की जांच पड़ी बंद, संचालक भी जमा नहीं कर रहे जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Oct 02, 2019

कटनी. शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन सहित अन्य स्थानों की होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में बाहर से आकर अपराधी रुक रहे हैं या शरीफ लोग, इस बात की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। होटलों, लॉज की होने वाली आकस्मिक जांच महीनों से बंद पड़ी है तो संचालक भी ठहरने वालों के संबंध में सूचना थानों में जमा नहीं करा रहे हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व शहर की होटलों में अपराधियों के रुकने की सूचना मिलने के चलते पुलिस द्वारा समय-समय पर आकस्मिक जांच करने की व्यवस्था बनाई गई थी। इसके अलावा रोजाना होटल, लॉज में रुकने वालों के नाम पते की सूचना संचालकों को थाना में रात को जमा करानी थी। शहर में सर्वाधिक दो दर्जन के लगभग होटल, लॉज व धर्मशाला कोतवाली थाना क्षेत्र में हैं। जिसमें से वर्तमान में एकमात्र केवीएम लॉज के संचालक द्वारा ही नियमित ठहरने वालों की सूचना दर्ज कराई जा रही है। शेष होटलों आदि के संचालक महीनों से जानकारी नहीं दे रहे हैं और इसको लेकर पुलिस ने भी किसी तरह की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की है।

यहां प्लास्टिक प्रदूषण रोकने महिलाएं जगा रहीं अलख...

कोतवाली क्षेत्र सर्वाधिक संख्या
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में होटलों, लॉज की संख्या सबसे अधिक है। क्षेत्र ेमें ही मुख्य स्टेशन व मुड़वारा स्टेशन है और घटनाओं को अंजाम देने अपराधी यहां के होटलों आदि का सहारा ले सकते हैं। इसको लेकर जांच करने व ठहरने वालों की सूचना देने की योजना बनाई गई थी।

इनका कहना है...
थाना क्षेत्र के होटलों, लॉज में रुकने वालों की सूचना न देने वाले संचालकों को नोटिस दिए जाएंगे। साथ ही जल्द ही आकस्मिक जांच कर जांच करने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
वीके विश्वकर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली