
katni election result 2022 live
कटनी। नगरी निकाय चुनाव को लेकर आठवें राउंड की मतगणना पूरी हुई। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की है। 1 लाख 16 हजार 150 वोट पड़े थे। जिसमें से 707 वोट नोटा में और 5 प्रक्षेपित वोट पड़े थे। 1 लाख 15 हजार 350 एक्चुअल मत पड़े। जिसमें से 40361 वोट भाजपा प्रत्याशी ज्योति विनय दीक्षित व 22 हजार 67 वोट कांग्रेस प्रत्याशी श्रेहा रौनक खंडेलवाल को मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 45 हजार 648 मत मिले हैं। प्रीति सूरी ने 5270 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को हराकर के विजय प्राप्त की है।
2.00Pm-
कटनी मतगणना पूरी हुई
भाजपा 40371
कांग्रेस 22067
निर्दलीय- 45648
नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में आज कटनी के चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं। इसके लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह से ही यहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने डेरा डाल लिया है। मतगणना स्थल पर पहुंचने वालों की लंबी कतार लगी है। पुलिस प्रशासन मुश्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था व अन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी या वाद विवाद की स्थिति न बने। 12 बजे तक गिनती में महापौर पद के रुझान सामने आए हैं।
01.15 pm-
कटनी महापौर के लिए चौथा चरण के बाद मिले कुल मत
भाजपा ज्योति दीक्षित- 33747
कांग्रेस श्रेहा खंडेलवाल- 18801
निर्दलीय प्रीती सूरी- 37947
12.30pm-
कटनी महापौर के लिए तीसरा चरण के बाद मिले मत
भाजपा ज्योति दीक्षित- 25550
कांग्रेस श्रेहा खंडेलवाल- 14228
निर्दलीय प्रीती सूरी- 28741
12.15pm-
Ipt Nitin Chawda, [7/20/2022 12:26 PM]
[Forwarded from Piyush Bhawsar]
शाजापुर।
बुधवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना में जिले की शुजालपुर नगर पालिका में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां पर कुल 25 वार्ड में से 17 वार्ड में भाजपा, 4 वार्ड में कांग्रेस और 4 वार्ड में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।
01. अंजुम बी कांग्रेस
02. अजीत राणा भाजपा
03. रेहाना भी भाजपा
04. शाहना पठान निर्दलीय
05. भूपेंद्र सोनी कांग्रेस
06. सईद पटेल भाजपा
07. मंजू सोलंकी भाजपा
08. क्षमा बागरी भाजपा
09. वीरेंद्र बागरी भाजपा
10. गिरधारी परमार भाजपा
11. गफ्फार खान भाजपा
12. राजेंद्र दरबार (राजू बना) कांग्रेस
13. जमुनाप्रसाद (पप्पू) परमार निर्दलीय
14. संजय शर्मा भाजपा
15. बबीता परमार भाजपा
16. रेखा तोमर निर्दलीय
17. दीप्ति व्यास भाजपा
18. कृष्णा नायक भाजपा
19. गायत्री प्रजापति कांग्रेस
20. रत्नी सोनी भाजपा
21. मुकेश जाट निर्दलीय
22. गंगा देवी भाजपा
23. निलेश मालवीय भाजपा
24. अंजू खत्री भाजपा
25. सुभाष सणस भाजपा
11 am-
कटनी
कटनी में पहले चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी करीब 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं सेकंड पोजीशन पर भाजपा व थर्ड पोजिशन पर कांग्रेस है निर्दलीय प्रत्याशी को वार्डो में भी बेहतर वोट मिल रहे हैं 45 वार्डों में से 30 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी आगे चल रही है।
11.30 am-
पहले राउंड के आए परिणाम
कटनी। महापौर पद के प्रत्याशी के पहले राउंड की मतगणना सामने आ गई है। बता दें की पहले राउंड में अंजली चौधरी को 67 वोट, ज्योति दीक्षित भाजपा को 1074, श्रेहा रौनक खंडेलवाल कांग्रेस को 435 वोट, डॉ अनीता रंजन 12, आप शशी प्रभा तिवारी को 63 वोट अंकिता को 6 वोट, मंजूषा गौतम 11, नसीम खान को 29 वोट, निधि आशुतोष पुरोहित को 11 वोट प्रीति संजीव सूरी को 907 वोट, शायदा बी को 3 वोट, सूफिया खान को 5 वोट और नोटा में 23 वोट पड़े हैं।
बरही नगरी निकाय के आए परिणाम
कटनी। द्वितीय चरण के मतदान में बरही में भी मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई थी जिसके परिणाम घोषित हो गए हैं। वार्ड क्रमांक 1 से प्रज्ञा वर्मा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 2 से मोहन गौड़ भाजपा, वार्ड नंबर 3 से हीरालाल भाजपा, वार्ड नंबर 4 से गीता दहिया कांग्रेस, वार्ड नंबर 5 से नैंसी गुप्ता कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 66 सुरेश सोनी भाजपा, वार्ड नंबर 7 से ममता सोनी भाजपा, वार्ड नंबर 8 से पीयूष अग्रवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से अंजू कोल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 से गोवर्धन बढ़ई कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से पूजा ताम्रकार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से उषा बढ़ई भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 से रुकमणी बर्मन भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय संतोष द्विवेदी और वार्ड क्रमांक 15 से इकबाल पवार भाजपा ने जीत दर्ज की है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने दी मात
बरही नगर परिषद में निवर्तमान नगर अध्यक्ष वर्तमान भाजपा के प्रत्याशी सतीश तिवारी की पत्नी सरस्वती तिवारी नगर परिषद अध्यक्ष रही हैं। इस बार उनके पति सतीश तिवारी भाजपा से मैदान में थे, जिन्हें निर्दलीय प्रत्याशी संतोष दुबे ने मात दी है।
शहर के सुभाष चौक व नगर निगम के पास एलईडी स्क्रीन पर लोग देख रहे परिणाम
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर के शहर में चुनाव परिणाम के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जहां पर लोग मतदान का रुझान देख रहे हैं। सुभाष चौक व नगर निगम गेट के बाहर स्क्रीन लगाई गई है जहां से लोग परिणामों का लाइव प्रसारण देख रहे हैं।
कटनी कृषि उपज मंडी में मतगणना के पूर्व पुलिस कर्मियों द्वारा मतगणना स्थल पर जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है जांच में प्रवेश पास देखे जा रहे हैं उसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा हैं।
Updated on:
20 Jul 2022 02:35 pm
Published on:
20 Jul 2022 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
