टीआई संदीप अयाची के मुताबिक नशीली दवा और सट्टा का गोरखधंधा चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान इस गिरोह का पता चला। जानकारी मिली कि हॉस्पिटल लाइन निवासी जय जगयासी ने कटनी से सट्टे की बुकिंग करने के लिए सतना के चार लोगों को अपने रैकेट में जोड़ रखा था। यह बुकिंग सीपीएल क्रिकेट के दौरान चौके छक्के लगाने व विकेट लेने के लिए की गई थी। सतना के जय जीवानी, रोशन दीवानी, मोहन नावानी, कैलाश शिवानी के पास से मिले मोबाइल में बुक की गई बाजियां दर्ज हैं। कुल 82 हजार की नकदी मौके से मिली है।