
Military soldier, fight, district member, Jabalpur Military Hospital
उमरियापान। थाना प्रभारी उमरियापान गोविंद सुरैया ने बताया कि मुरवारी निवासी नवीन पाठक मिलिट्री में सैनिक है। कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। गांव में इनके परिवार का करीब 10 एकड़ का एक तालाब है। जिसमें सैनिक का भी हिस्सा है। बीते 11 जून को सैनिक के चाचा मुरवारी निवासी जनपद सदस्य योगेंद्र उर्फ दादू पाठक अपने बेटे व कर्मचारियों के साथ तालाब से मिट्टी निकाल रहे थे। कुछ समय बाद सैनिक नवीन पाठक भी आकर तालाब से मिट्टी निकालने लगा। मिट्टी निकालने को लेकर कहासुनी से उपजे विवाद में सैनिक के चाचा योगेंद्र पाठक सहित उनके बेटे नूतन पाठक, नितिन पाठक व ड्राइवर कौशलेन्द्र बर्मन चारों ने सैनिक के साथ गाली गलौज करते हुए फावड़ा, गैती के बेट व लात घूंसे से मारपीट कर दी। सैनिक के भाई नवनीत पाठक की रिपोर्ट पर उमरियापान पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। सैनिक को इलाज के लिए उमरियापान अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल रैफर किया। सैनिक के परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद इलाज के लिए जबलपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 18 जून को उमरियापान थाना प्रभारी गोविंद सुरैया ने जबलपुर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचकर सैनिक से पूछताछ करते हुए कथन लिए। एक्सरे व सीटी स्कैन रिपोर्ट भी अस्पताल से ली। डॉक्टरी रिपोर्ट में सिर व दाहिने पैर गंभीर चोट पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने जनपद सदस्य व उसके ड्राइवर के घर में दबिश देकर ड्राइवर कौशलेंद्र बर्मन को घर से गिरफ्तार किया है। जबकि योगेंद्र पाठक सहित दोनों बेटे नूतन व नितिन फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
Published on:
19 Jun 2020 11:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
