8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर- सार्वजनिक आयोजनों में प्लास्टिक के उपयोग पर रहेगी प्रदूषण विभाग की नजर..

मिनरल्स वॉटर, डिस्पोजल, फ्लेक्स का नहीं होगा उपयोग, पत्रिका स्टॉप सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान से जुड़े लोग

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Oct 03, 2019

Plastic will not be used in public events

छात्राओं को थैले बनाने दिया कपड़ा।

कटनी. सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने अब प्रदूषण नियंत्रण विभाग की नजर रहेगी। कार्यक्रमों में प्लास्टिक व पाउच में मिनरल्स वॉटर, फ्लेक्स और डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पत्रिका द्वारा स्टॉप सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चलाया जा रहा है। पत्रिका के इस अभियान के सरकारी विभागों के साथ ही सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। जरुरी निर्देश दिए। अभियान के चलते शहर के आमजनों के साथ समाजसेवी संस्थाएं और नगर निगम ने भी प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध को लेकर बैठक आयोजित कर लोगों को जोड़ रहे हैं। व्यापारी भी प्लास्टिक का उपयोग रोकने को लेकर जागरुक हो रहे हैं और कपड़े के थैलों में ही सामग्री देने का कार्य शुरू किया है। कई व्यापारियों ने दुकान पर सूचना चस्पा की है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।

पत्थर से कुचल दिया युवक का सिर, हत्या से फैली इंद्रानगर में सनसनी...
कन्या महाविद्यालय में जागरुकता अभियान
शहर की मां जालपा परमार्थ सेवा समिति लगातार प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। स्कूलों के साथ ही कॉलोनियों में महिलाओं को कपड़े का थैला लेकर ही जाने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष नीरा सेठिया व सदस्यों ने मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय में कैरी बैग में सामग्री न लेने को लेकर छात्राओं को प्रेरित किया। साथ ही उन्हें थैले बनाने के लिए निशुल्क कपड़ा भेंट किया। साथ ही छात्राओं के बीच थैला सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। जिसमें सबसे आकर्षक थैला बनाने वाली छात्राओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
इनका कहना है...
निर्देंशानुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे मिनरल्स वॉटर, डिस्पोजल व फ्लेक्स आदि का उपयोग न हो, इसपर नजर रखी जाएगी। आगे भी जिन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश मिलेंगे, उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एचके तिवारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी