4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

हजारों ने लिया संकल्प, अपनी जन्मभूमि को देंगे 70 घंटे…

पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़े छात्र, आमजन

Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 31, 2020

कटनी. पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान का कारवां जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाते हुए सालभर में 70 घंटे अपनी जन्मभूमि को देने का स्कूलों, कॉलेजों में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों व आमजनों ने संकल्प लिया।
शासकीय तिलक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने पत्रिका के स्वर्णिम अभियान के तहत शपथ ली। डॉ. चित्रा प्रभात ने उपस्थित जनों को सालभर में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर 70 घंटे जन्मभूमि के लिए काम करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे, प्रो. एसबी भारद्वाज, कुमुद श्रीवास्तव, लक्ष्मी नायक, उर्मिला दुबे, योगेन्द्र असाटी, परमानंद चतुर्वेदी, सरदार दिवाकर, वीके द्विवेदी सहित विभिन्न कॉलेजों छात्र व गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।
पिपरिया सहलावन हाइस्कूल में ली शपथ
स्वर्णिम भारत के अभियान के तहत ढीमरखेड़ा तहसील के पिपरिया सहलावन हाइस्कूल में छात्रों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। प्राचार्य केएल बेन ने उपस्थितजनों को 70 घंटे सालभर काम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान कैलाश साहू, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओंकार मौर्य, अरविंद ब्यौहार, शैलैंद्र परौहा, रजनीकांत पटेल, सुरेश नामदेव, राकेश बर्मन, ओपी पटेल, नीरज पांडे, अवधेश पटेल, संतोष झारिया, विजय बाबू नामदेव, फागूराम चौधरी, सुरेश पटेल सहित अन्य जन मौजूद थे।

वाहन चोरों का आतंक, नौ दिन में पार किए आधा दर्जन ऑटो, मोटरसाइकिल…
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने लिया संकल्प
पत्रिका के अभियान से नर्सिंग के छात्र भी जुड़े। गुरुवार को एमजीएम नर्सिंग स्कूल ऑफ कॉलेज के छात्रों ने स्वर्णिम भारत अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की शपथ ली। छात्रों को प्राचार्य सिल्विया रंजन मैथ्यू की मौजूदगी मेंं अरशद अली ने शपथ दिलाई। इस दौरान आमोस, अदुवाना, सिंचइलियु, रेखा पटेल, ज्योति सिंह, श्वेता शर्मा, कोमल, रीना, प्रियंका, जैनी मसीह, निशि स्मिथ, निकिताशा सहित अन्य जन मौजूद थे।
स्लीमनाबाद के बडख़ेड़ा भरदा में ली शपथ
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत बहोरीबंद ब्लाक की ग्राम पंचायत बडख़ेड़ा भरदा में छात्रों व ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत व शासकीय माध्यमिक शाला के संयुक्त कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक अरुण गर्ग ने संविधान में मिले अधिकारों व दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद दुबे, बलीराम जायसवाल, गोवर्धन साहू, हीरालाल, पुष्पेंद्र हल्दकार सहित अन्य जन मौजूद थे।