2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन बाद होनी है महिलाओं की डिलेवरी, अस्पताल प्रबंधन ने किया ये हाल, देखें वीडियो

जिला अस्पताल में कलेक्टर के आदेश के बाद भी ३ बजे तक नहीं खुल रहा सोनोग्राफी सेंटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 19 May 2018, 12:21 PM IST

Pregnant women are not getting sonography on time

Pregnant women are not getting sonography on time

कटनी.प्रसव होने के लिए २ मात्र दो से तीन का बचा समय..., प्रसव पीड़ा से कराहती हुईं महिलाएं, रेडियोलॉजिस्ट, स्टॉफ नर्स से गिड़गिड़ाते परिजन, सेंटर से मिल रही दुत्कार, सुनवाई न होने से हताश निराश परिजन...। यह नजारा था शुक्रवार को जिला अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर का। जहां पर गर्भवती महिलाओं सहित गंभीर बीमारियों से पीडि़तों को सोनोग्राफी के लिए परेशान होना पड़ा। हालात यह रहे कि रेडियोलॉजिस्ट द्वारा जिन मरीजों को सोनोग्राफी की डेट दी गई थी, उनकी तक सोनोग्राफी नहीं की गई। हताश-निराश होकर मरीज व परिजन अगले दिन की आस में वापस लौट गए। जिला अस्पताल में सोनोग्राफी को लेकर यह नई समस्या नहीं है। पिछले कई दिनों से बनी हुई है। इसको लेकर तत्कालीन कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सख्त निर्देश दिए थे कि सेंटर १ बजे की बजाय ३ बजे दोपहर तक खोला जाए, ताकि समस्या कम हो सके। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा कलेक्टर के आदेश की नाफरमानी की जा रही है। प्रतिदिन १ बजे से लेकर दो बजे के बीच सेंटर बंद हो जाता है, सोनोग्राफी और रिपोर्ट भी तय समय पर नहीं हो रही। आलम यह है कि वेटिंग ५० से ऊपर चल रही है और प्रतिदिन सिर्फ २५ से ३० सोनोग्राफी ही हो पा रही हैं।

इनका कहना है
मुझे महिला चिकित्सक द्वारा २१ मई की डिलेवरी डेट दी गई है। पिछले १५ दिन से मुझे लगातार असहनीय दर्द हो रहा है। बाहर से सोनोग्राफी कराने में सक्षम न होने के कारण जिला अस्पताल आईं हूं। १७ मई को सोनोग्राफी की डेट दी गई थी। इसके बाद भी लौट दिया गया।
सपना बर्मन, गभर्वती महिला, निवासी बरगवां।
--
प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने के लिए कहा है, बगैर सोनोग्राफी के आगे का उपचार नहीं मिल पा रहा। १७ मई की डॉक्टर आरके अठ्या ने डेट दी थी। इसके बाद भी तीन दिन से लौटा दिया जा रहा है। मेरे सहित पूरे परिवार के लोग परेशान हैं।
विनीता बर्मन, गर्भवती महिला, निवासी पीरबाबा।
--
जिला अस्पताल में नि:शुल्क उपचार और दवा वितरण के दावे किए जाते हैं। हम सोनोग्राफी कराने के लिए पिछले ५ दिन से चक्कर काट रहे हैं। सोनोग्राफी सेंटर से डांटकर भगा दिया जाता है।
किरण बर्मन, मरीज, निवासी आजाद चौक।
--
यह बात सही है कि तीन बजे तक सोनोग्राफी नहीं हो पा रही। रिपोर्ट बनाने में समय लगता है। दोपहर में खाना खाने भी जाना पड़ता है। फिर भी धीरे-धीरे वेटिंग कम की जा रही है।
डॉ. आरके अठ्या, रेडियो लॉजिस्ट।
--
तीन बजे तक सोनोग्राफी सेंटर खोलने का कोई नियम नहीं है। लोगों को परेशानी न हो, समय पर सोनोग्राफी हो जाए और रिपोर्ट मिल जाए इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट को निर्देश दिए जाएंगे।
डॉ. एसके शर्मा, सीएस।
--
यदि गंभीर मरीजों की समय पर सोनोग्राफी नहीं हो रही है तो तत्काल इस पर पहल की जाएगी। इस संबंध में सीएस से चर्चा कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी कि मरीज की समय पर सोनोग्राफी हो सके। मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केवीएस चौधरी, कलेक्टर।