
protest against inauguration of bus stand barhi
कटनी /बरही. नगर परिषद बरही बस स्टैंड का 12 दिसंबर को लोकार्पण होना है। अधिकारियों इसकी द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है। बस स्टैंड शुरू होने के पहले विरोध के स्वर मुखर होने लगे है। नामकरण को लेकर बरही में राजनीति गरमा गई है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड में नाम कारण में भेदभाव किया गया है। परिषद द्वारा अपने बस स्टैंड का नाम विजयनाथ रखा जाए, लेकिन परिषद द्वारा बस स्टैंड भवन में बाबा विजयनाथ धाम पंडित सत्येंद्र पाठक बस स्टैंड लिखाया गया है जो आपत्तिजनक है। कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर तुकाराम विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि 12 दिसंबर को बरही में बस स्टैंड का लोकार्पण नगर परिषद द्वारा कराया जाना है। इसमें परिषद द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि बस स्टैंड का नाम बाबा विजयनाथ धाम रखा जाए। लेकिन बस स्टैंड में लिखवाया गया है है विजनाथ धाम (पंडित सत्येंद्र पाठक बस स्टैंड बरही) यह आपत्तिनजक है। क्योंकि सत्येंद्र पाठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं हैं और ना ही किसी प्रकार से राजनेता के रूप में सम्मानित हुए हैं। इसलिए आपत्ति जनक है। नगर पंचायत यदि नाम को अलग नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।
क्षेत्रीय विधायक के पिता हैं सत्येंद्र पाठक
बता दें कि सत्येंद्र पाठक पूर्व राज्य मंत्री व वर्तमान क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक के पिता हैं। सत्येंद्र पाठक क्षेत्रीय विधायक के साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री रहे हैं। अब इनके नाम से बस स्टैंड के नामकरण को लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेसी इसके विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह ने भी प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर नामकरण पर रोक लगाने मांग की है।
इनका कहना है
परिषद के निर्णय अनुसार ही बस स्टैंड का नाम पंडित सत्येंद्र पाठक रखा गया है। इनका बरही क्षेत्र के विकास में अपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। कुछ पार्षदों का कहना था कि विजयनाथ धाम रखा जाए वह भी लिखा गया है।
सरस्वती तिवारी, अध्यक्ष नगर परिषद बरही।
Published on:
11 Dec 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
