4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद ब खुद और बढ़ते जा रहा है विजयनाथ धाम विशाल शिवलिंग

शिवलिंग का बढ़ रहा आकार, दान में मिली जमीन पर बना मंदिर, कटनी से 54 किमी दूर बरही के विजयनाथ धाम में विराजे हैं महादेव।

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

deepak deewan

Jul 11, 2023

vijaynathdham.png

शिवलिंग का बढ़ रहा आकार

कटनी. एमपी के कटनी के पास एक ऐसा शिवलिंग है जिसका आकार लगातार बढ़ रहा है। बरही के विजयनाथ धाम में यह शिवलिंग स्थापित है। विजयनाथ धाम दान में मिली जमीन पर बना है।

103 वर्ष पहले पहाड़ी में खुदाई के दौरान निकले विशाल शिवलिंग को यहां स्थापित किया। मान्यता है कि स्वयं-भू शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ रहा है। पुजारी रामभूषण मिश्रा के अनुसार यह धाम सामाजिक समरसता की भी मिसाल है।

मो. इलाही बख्स ने बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 28 एकड़ जमीन विजयनाथ मंदिर को दान में दे दी थी- इसके लिए बरही निवासी मो. इलाही बख्स आगे आए थे और बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 28 एकड़ जमीन विजयनाथ मंदिर को दान में दे दी थी। यहां बसंत पंचमी से लेकर महाशिवरात्रि तक भव्य मेला आकर्षण का केंद्र होता है।

पेड़ के नीचे एक सप्ताह की खुदाई के बाद मिली विजय से धाम का नाम विजयनाथ धाम पड़ा- कुल्लू के पेड़ के नीचे एक सप्ताह की खुदाई के बाद मिली विजय से धाम का नाम विजयनाथ धाम पड़ा। समिति की प्रेरणा से यहां समाजसेवा का काम हमेशा चलता रहता है। समिति गरीबों की मदद को तत्पर रहती है। विवाह के आयोजन और अन्य कामों में सहयोग करती है। जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। यहां मंदिर की ओर से भंडारा भी चलता है।

ऐसे पहुंचें मंदिर
54 किमी: कटनी से मंदिर की दूरी
साधन: सड़क और रेल मार्ग
सड़क मार्ग : कटनी से बस से बरही
रेल: सिंगरौली रेलखंड पर खन्नाबंजारी स्टेशन से पहुंच सकते हैं। कटनी, उमरिया, सतना, शहडोल और सीधी आदि जिलों से भी संपर्क मार्ग हैं।

Story Loader