
रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, जमकर तोडफ़ोड़, एक की हत्या
कटनी. मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन में शुक्रवार की रात लगभग 12 से 1 के बीच में उस समय भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई जब प्लेटफार्म नंबर 2 के सतना एंड पर स्थित फूड प्लाजा में सो रहे वेंडरों पर आठ हथियार लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। यहां पर सो रहे लोगों पर दनादन वार शुरू कर दिए। वेंडर अपने आप को बचा पाते तब तक लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने एक वेंडर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। वही तीन वेंडर गंभीर हालत में है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में एक निजी अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप उर्फ दीपू सिंह उम्र 30 निवासी कानपुर है। घटना कल रात्रि के समय लगभग 12 बजे की है। सभी वेंडर फूड प्लाजा के अंदर सो रहे थे तभी अचानक से वहां पर हमलावर अजय सिंघर सहित अन्य 8 लोग थे। जिसमें उनके पास में तेज धारदार हतियार से जिससे हमला किया गया है। जिसमे दीपू सिंह को पीठ पर चाकू से हमला किया गया। जिसमे यह मृत हो चुका है और 3 लोग इस घटना में घयाल हुए है। जीआरपी के माध्यम से 2 को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ओर 1 अंकुश सिंह 28 , सुनील 23 गुर्जर , हेमंत कुमार उम्र 27 घायल हैं। इस घटना को पूरी जानकारी है अंकुश सिंह ने दी। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावर को पकड़ लिया गया है।
जमकर हुई तोडफ़ोड़ व मारपीट
बताया जा रहा है कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ लोग खड़े थे। जिन्होंने वारदात को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने वहां पर खड़े वाहनों में भी तोडफ़ोड़ करके दहशत मचाने का प्रयास किया। इस तरह से शहर के प्रमुख स्टेशन में हुए हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस की बड़ी निष्क्रियता सामने आई है। वही आरपीएफ की भी इसमें गंभीर बेपरवाही सामने आई है। इस तरह से बेखौफ हमलावर आ कर के सो रहे निहत्थे मेट्रो पर वार किया और नृशंस हत्या कर दी है।
Updated on:
05 Feb 2022 09:58 am
Published on:
05 Feb 2022 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
