9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के पास बाइक पर आए दो युवक और मार दी गोली

हाथ में घुसकर पार निकल गई गोली, कोतवाली थाना के फारेस्टर मैदान के पीछे की घटना

2 min read
Google source verification
Two youths on the bike near the school and the bullet shot

Two youths on the bike near the school and the bullet shot

कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत फारेस्ट मैदान के पीछे एक निजी स्कूल के गेट के पास बाइक सवारों ने एक युवक को शुक्रवार देररात गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगकर पार निकल गई। घायल युवक के दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर सीएसपी एमपी प्रजापति, कोतवाली टीआई शैलेष मिश्रा, यातायात टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बल पहुंचा। अफसरों ने घायल से मामले की जानकारी ली। टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक श्रेयांश पिता नंदकिशोर(२१) निवासी आनंद विहार कालोनी है। गोली चलाने वाले युवकों ने श्रेयांश से बिना बातचीत किए ही उसपर गोली मार दी। दोनों युवक गोली मारकर भाग निकले। घायल श्रेयांश उन्हें चेहरे से नहीं पहचानता है। टीआई मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।


प्रेमप्रसंग से मामला जुड़े होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार घायल युवक एक युवती से संपर्क में था और देररात उससे मिलने ही उस सूनसान इलाके में गया था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात आरोपियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसमें युवती के साथ बातचीत व मैसेज करने की जानकारी सामने आई है।


तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस
एक ओर जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कोतवाली की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस उस युवती को भी तलाश रही है, जिसके संपर्क में श्रेयांश था।


एनकेजे में हुए गोलीकांड का नहीं खुलासा
इसके पूर्व १२ अगस्त को एनकेजे में हुए गोलीकांड का जीआरपी अबतक खुलासा नहीं कर सकी है। यहां एनकेजे पुलिस चौकी के पीछे अभिषेक श्रीवास्तव निवासी जैन कालोनी में अज्ञात आरोपियों ने गोली मार दी थी। मौके से आरोपी भाग निकले थे। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था।