ससुर खदेरी नदी का पानी कई गांवों में घुसा 

भारी बारिश के बाद आधा दर्जन गांवों का सड़क संपर्क कटा, अभी तक प्रशासन की टीम बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नहीं पहुंची

less than 1 minute read
Aug 20, 2016
sasur khaderi river
कौशाम्बी. पिपरी थाना क्षेत्र के जलालपुर घोसी व बजहा गांव के बीच दो दिन से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण ससुर खदेरी नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गई है। नदी का पानी जलालपुर व बजहा सहित आधा दर्जन गांव के अंदर पहुंच गया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अचानक आयी बाढ़ से गाँव के लोग इधर उधर फसे हुए है। वही कुछ दूर पर स्थित चौकी मकदूमपुर के पुलिस कर्मी भी इस बाढ़ में फसे हुए है।


बाढ़ के कारण कई गांवों का आपस में सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। लोग एक गांव से दूसरे गाँव जाने में असमर्थ है। कई गाँव के मुख्य मार्ग भी बाढ़ की चपेट में है। जो लोग घर से बाहर निकले थे वह बाढ़ के कारण अपने घर पहुचने में असमर्थ है। क्षेत्र में बाढ़ के कारण अफरा तफरी का माहौल है।


बाढ़ के विषय में जब मकदूम पुर चौकी प्रभारी सजंय गुप्ता से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बाढ़ की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है। गांव वालों के साथ साथ चौकी पुलिस भी बाढ़ में फंसने के कारण कहीं निकलने में असमर्थ है। अभी तक प्रशासन की कोई टीम बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नहीं पहुंची है।
Published on:
20 Aug 2016 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर