कवर्धा . कवर्धा शहर में आम लोगों को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सीटी बस प्रारंभ किया। इसका लाभ लोगों को अधिक मिलने लगा था, लेकिन प्रशासन की अनदेखी और सिटी बस संचालक की लापरवाही के कारण पांच बसों के पहिए थम गए।10 सिटी बसों में अब पांच ही चल रही है।19 सितंबर 2015 को सांसद अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 10 सिटी बसों को रवाना किया गया था, इस मंशा से कि शहर व आसपास के नगरवारियों को इसका लाभ मिले।