7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकेली लड़की को देख कहा, तुम्हारे फैमिली को जानता हूं चलो घूम कर आते हैं फिर…

बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया फिर

2 min read
Google source verification
crime news

अकेली लड़की को देख कहा, तुम्हारे फैमिली को जानता हूं चलो घूम कर आते हैं फिर

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कोतवाली अंतर्गत एक युवक ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया और दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया।

कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मध्यप्रदेश की ओर से एक नाबालिग बालिका अपने चाचा के घर आई थी। लेकिन चाचा को लेने आने में लेट हो गया। बालिका अकेले बस स्टैण्ड में खड़ी होकर इंतजार कर रही थी, जिसे अकेला पाकर मानिकपुर निवासी दुर्गेश पिता सुकालू चंद्रवंशी (22) बात करने लगा।

इस दौरान बताया कि वह भी एमपी का है और वह उनके परिवार के लोगों को जानता है। सुबह घर पहुंचा देने की बात कहीं। इसके बाद नाबालिग बालिका उसके साथ चली गई। युवक नाबालिग बालिका को डरा धमकाकर पोड़ी व चोरभट्ठी ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया।

READ MORE: मायके जा रही महिला का बस से ही कर रहा था पीछा, मौका देख सूनसान जंगल में किया दुष्कर्म

दूसरे दिन सुबह युवक बालिका को छोडऩे आया तो बस स्टैण्ड़ के लोगों ने बालिका को परेशान देखा। इसके बाद दोनों से पूछताछ किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ किया तो मामला सामने आया। इसके बाद बालिका के परिवार के सदस्यों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पर धारा 363, 376 भादवि 3 , 4 पास्को 3, 2, 5 एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

READ MORE: नाबालिग बेटी के पेट में उठा दर्द, डॉक्टर की रिपोर्ट सुनकर मां-बाप रह गए सन्न

बस स्टैण्ड में युवक दुर्गेश हमेशा आता था, जहां लडक़ी व महिलाओं को देखकर गलत इशारा करता था। वहीं कई लड़कियों से बात करने की भी कोशिश कर चुका है। अक्सर लड़कियों व महिलाओं से मोबाईल नंबर मांगा करता था, जिसे उसे फटकार भी लगा चुका है। युवक हमेशा ही लड़कियों पर गलत नजर रखा हुआ रहता था।

ये भी पढ़ें

image