जानकारी के अनुसार, दुर्ग रोड के किनारे दिन दयाल उपाध्याय आवासीय कालोनी में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी कर अपने मंसूबे केा अंजाम दिया है। चोरों ने कालोनी में रहने वाले ओमनरायण साहू के सूने घर में घुसकर अंदर अलमारी में रखे सोने चादी के जेवर को चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी शिक्षक को लोगों ने फोन पर दी। बताया गया कि शिक्षक मूलतौर पर ग्राम खम्हरिया का निवासी है जो अवकाश होने की वजह से अपने परिवार के साथ गांव चला गया था। पुलिस ने शिक्षक साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर चोरी प्रकरण दर्ज कर विवेचना पर लिया है।