
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनावद पुनासा मार्ग पर दौलतपुरा फाटे के समीप देर रात एक भयानक हादसा हुआ है, जिसमें अर्टिका और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, कार पूरी तरह से दब गई, जिसमें सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। सभी के शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा, बताया जा रहा है कि आर्टिका कार की एक साइट पूरी तरह दब गई थी, इसी कारण सभी की मौत हो गई।
हादसे में मृत सभी दोगवा गांव कसरावद के निवासी जिला खरगोन के बताए जा रहे हैं। जिसमें मृतक भारत (40), अखिलेश (36), मनीष (26), पुखराज (24) और आदित्य (25) की मृत्यु हुई है। यह सभी खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम दोगावा के निवासी हैं।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर थाना नर्मदानगर ओर पुनासा पुनासा से पुलिस कर्मी पहुंचे। जिन्होंने कार के एक हिस्से को कटवाकर दुर्घटना में मृत लोगो को बाहर निकाला। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत सभी को मृत घोषित किया गया। घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
18 Aug 2023, 11:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.