3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की खुशियों में चोरों ने लगाई सेंध, हीरे की अंगूठी सहित ले भागे 15 लाख के जेवरात

पुनासा चौकी क्षेत्र के ग्राम हनतिया की वारदात, आंगन और छत पर सोए थे परिजन, दो दिन पहले हुई थी बेटे की शादी, परिवार सहित रिश्तेदारों के रखे थे जेवरात।

2 min read
Google source verification
diamond ring and 15 lakh precious jewels were stolen in khandwa

diamond ring and 15 lakh precious jewels were stolen in khandwa

पुनासा (खंडवा). नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हनतिया में चोरों ने शादी वाले घर में सेंध लगाई। चोर गिरमिट से एक के बाद एक पांच दरवाजों में छेदकर कुड़ी खोल अंदर पहुंचे। तलाश करते हुए आखिर में वह जेवरात और नकद रखे कमरे में पहुंच गए। यहां अलमारी और पेटियों में रखी हीरे की अंगूठी, जेवरात और नकद निकाले और फरार हो गए। सुबह करीब ४ बजे प्रतापसिंह राजपूत बेटे अमरजीत सिंह को सनावद छोडऩे के लिए जागे और जैसे ही तैयार होने अंदर पहुंचे तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। यह देख वह घबरा गए और जेवरात वाले कमरे में पहुंचे। यहां सारा सामान फैला हुआ था और जेवरात, नकद गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। प्राथमिक तफ्तीश में पुलिस के हाथ चोरों से जुड़े कुछ सुराग लगे है। जिसके आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की गई है।
परिजन सहित रिश्तेदारों के रखे थे जेवरात
प्रताप पिता जालम सिंह राजपूत निवासी हनतिया ने बताया २२ अप्रैल को भाई राजेन्द्र सिंह के बेटे दिग्विजय सिंह की शादी थी। शादी के चलते रिश्तेदार आए हुए थे। २३ अप्रैल को बारात लौटने के बाद रात को महिलाएं आंगन में और पुरुष छत पर सोए हुए थे। तभी ने अपने जेवरात और नकद एक कमरे में रख दिए थे। रात करीब १ से ४ बजे बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में छोटी बहन की हीरे की अंगूठी, नकद ५० हजार और जेवरात कीमती करीब १५ से २० लाख रुपए ले गए है।

बांडे में मिली पेटियां, खेत में घी की कैन
वारदात के दौरान चोर कमरे से दो पेटियां निकालकर बाहर ले गए। यह पेटियां मवेशियों के बांडे में मिली। वहीं कमरे में रखी घी की दो कैन भी चोर साथ ले गए थे। यह कैन ग्रामीणों को खेत में पड़ी हुई मिली है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात के साथ रखी नकली ज्वेलरी चोर छोड़कर गए है। वहीं घर में रखे मोबाइल फोनों की बैटरी निकालकर फेंक गए थे।
फिंगर प्रिंट मिले, डॉग स्क्वॉड जामलापानी तक गया
वारदात की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। तुरंत साइबर सेल टीम और एफएसएल टीम पहुंची। यहां एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से चोरों के फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। इसी बीच डॉग स्क्वॉड वारदातस्थल पर पहुंचा। डॉग मौके से चोरों के पीछे दौड़ा। इस दौरान वह घी की क्रेन मिलने वाले खेत और वहां से ग्राम जामलापानी पहुंचा। यहां दो घरों में घुसा। हालांकि पुलिस को कुछ मिला नहीं। ग्राम से निकलकर खेत तक डॉग गया, लेकिन यहां पानी होने से वह आगे नहीं गया। तफ्तीश के दौरान डॉग करीब दो किमी तक घूमा।
वर्जन...
हनतिया में चोरी की वारदात हुई है। वारदात की जांच करने टीम बनाई है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर दो टीमें आरोपितों की तलाश में भेजी गई है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवनीत भसीन, एसपी

Story Loader