समर्थन मूल्य पर 28297 करोड़ रुपए का उपार्जन, स्लाट बुक कराने के बाद भी नहीं पहुंचे किसान
खंडवा . चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर चना बेचने रजिस्ट्रेशन कराने वाले पांच हजार से ज्यादा किसान इस बार भी केंद्र पर नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं 696 किसानों ने स्लॉट बुक कराने के बाद भी उपज नहीं बेची। जबकि इस बार चने का भाव बाजार की तुलना में औसत समर्थन 800 रुपए तक अधिक रहा। इस साल किसानों ने 282 करोड़ रुपए कीमत का चना उपार्जन किया है। जबकि पिछले साल 314 करोड़ रुपए का चना बेचा था। जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट के अनुसार चालू सीजन में पंजीयन 20, 887 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें 16447 ने स्लाट बुक कराया और बेचने के लिए केंद्र पर 15,751 किसान ही पहुंचे। इस बार 5 लाख 30 हजार 400 क्विंटल चना की तौल हुई है। इसकी कुल कीमत 282 करोड़ रुपए होती है।
पिछले सीजन में चना बेचने के लिए 21,292 में किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 17,931 किसान केंद्रों पर चना बेचने पहुंचे थे। दोनों साल की तुलना में पंजीयन और तौल की मात्रा के साथ ही किसानों की संख्या भी घटी है। जबकि पिछले साल की तुलना में चालू सीजन में केंद्र की संख्या बढ़ा दी गई थी। केंद्रों पर किसानों के सहूलियत के लिए सुविधाएं भी बेहतर की गईं। कुछ केंद्रों पर कर्मचारियों की मनमानी की सूचना पर अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई भी की।
किसानों के खाते में 270 .75 करोड़ पहुंचा समर्थन मूल्य
किसानों इस बार 282 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का चना बेचा है। इसमें किसानों के खाते में 270 .75 करोड़ रुपए का समर्थन मूल्य पहुंच गया है। शेष राशि 12. 22 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए इपीओ जारी किया गया है। अभी 188 किसानों का भुगतान बाकी है।
उपार्जन की प्रक्रिया अच्छी रही। इस बार भी किसानों को अच्छी सुविधाएं मिली। समय से भुगतान हो गया। शेष भुगतान भी जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। इपीओ जारी हो गया है। केसी वास्कले, डीडीए, कृषि