3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

हाथों हाथ ली गई खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्मार्ट टार्च

कलेक्टर- एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत, स्टेडियम में खिलाडि़यों का हुआ सम्मान

Google source verification

खंडवा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की स्मार्ट टार्च (मशाल) खंडवा पहुंची तो यहां उसे हाथों हाथ लिया गया। महापौर, कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह से मशाल का स्वागत किया। मशाल रैली के बाद स्टेडियम में खेल प्रदर्शन के बाद खिलाडि़यों का सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक हो रहा है। इसमें 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं महेश्वर (खरगोन) 27 खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खेलों की प्रारंभ श्रृंखला में स्पॉट टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर खंडवा पहुंची है। जिसके स्वागत में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर शंकर लाल सिंघाड़े, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग विवेक पाण्डेय, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रुची शर्मा, पेंशन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी, सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत समेत खिलाड़ी मौजूद रहे। खो- खो के लिए चयनित खिलाड़ी सिमरन पटेल ने टार्च को हाथ में लिया और फिर नगर निगम से रैली शुरू हुई। बांबे बाजार में महापौर अमृता यादव ने मशाल का स्वागत किया। केवलराम पेट्रोल पंप पर सैनी स्पोर्ट एकेडमी के संदीप सैनी व बाक्सिंग खिलाडि़यो ने स्वागत किया। ओवर ब्रिज के पास पंधाना विधायक राम दांगोरे ने टार्च रैली का स्वागत किया। निमाड़ नर्सरी के सामने आदिम जाति कल्याण विभाग ने रैली का स्वागत किया। इस रैली में खेल प्रशिक्षक अमीन अहमद, दुर्गा वास्कले, अर्पित विश्नोई, राधिका गंगराडे, प्रकाश मुजाल्दे, नीलेश रायकवार, चेतन गोहर, रवि बैपारी, पूनम बचले, रचना पवार, टीना पाठक, सुनील मौरे उपस्थित थे। इस दौरान प्रफुल्ल मंडलोई प्रोग्रामर जिला कोषालय ने मंच संचालन किया।
मलखंभ का प्रदर्शन
गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर रैली पहुंची जहां मलखंभ खेल का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया। यहां विगत आठ माह में खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रैली का समापन कर दिया गया।