24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष हसीनाबाई भाटे ने तोड़ा दम

जिला पंचायत अध्यक्ष हसीनाबाई का निधन, सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में किया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
death of district panchayat president

death of district panchayat president

खंडवा. जिला पंचायत अध्यक्ष हसीनाबाई भाटे का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया है। जिपं अध्यक्ष भाटे का सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान उन्हें देर रात करीब 12.30 बजे पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया। यहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन होना बताया जा रहा है।

शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल लाए परिजनों ने बताया कि अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फिर शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर उन्हें जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रात के समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हसीनाबाई 2015 के पंचायत चुनाव में गुडी-पिपलौद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद एसटी महिला पद के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार चुना और वह अध्यक्ष बनीं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार वे करीब एक-दो महीने से बीमार थी। जिसकी जानकारी उन्होंने जिला पंचायत के अफसरों को दी थी।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग