26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Protest – मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी सड़क पर उतरा

किसान बिल में संशोधन के लिए किसानों ने इंदौर- इच्छापुर हाइवे पर किया चक्काजामचक्काजाम रोकने के लिए सुबह से शाम तक भारी पुलिस बल रहा तैनात

2 min read
Google source verification
Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan

Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan

खंडवा. केंद्र द्वारा लागू किए गए किसान बिल के विरोध, बिल में संशोधन करने, फसलों की एमएसपी तय करने और फसल बीमा के लाभ से छूटे किसानों को लाभ मिलने को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी सड़क पर उतरा गया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने ग्राम डुल्हार में धरना प्रदर्शन कर इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर आधे घंटे का सांकेतिक चक्काजाम भी किया। चक्काजाम रोकने के लिए सुबह से ही डुल्हार में भारी पुलिस बल तैनात हो गया था। संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी तहसीलदार पंधाना विजय सैनानी को सौंपा।

दोपहर 12 बजे संगठन द्वारा हाइवे किनारे अपना धरना प्रदर्शन आरंभ किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि कानून बनाए गए हैं, वह किसानों को बर्बाद कर देंगे। इन कानूनों में कहीं भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की गारंटी की बात नहीं कही गई है। जब सभी व्यापारी केवल सरकारी मंदी से अनाज एवं सब्जियों की खरीदी करते थे, तब भी किसानों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता था। ऐसे में जब व्यापारियों के गोदामों को ही निजी मंडी का अधिकार दे दिया गया हैं, तो निश्चित रूप से किसानों की फसलों का दाम और अधिक गिरेगा, क्योकि इन कानूनों में कहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की ग्यारंटी की बात नहीं कही गई है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह पुरनी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2019 की खरीफ फसलों के दावे में उन किसानों को भी वंचित रखा है, जिन्हें इसी वर्ष की इन्हीं फसलों की राहत राशि स्वीकृत की गई थी। पंकजराज सिंह ने सरकार से निमाड़ के सभी किसानों को बीमा देने व राहत राशि की शेष 75 प्रशित राशि शीघ्र देने की बात कही। सर्वोदय पाटीदार ने भी सभा को संबोधित किया।

सभा के अंत में किया सांकेतिक चक्काजाम
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एक दिन पूर्व ही पंधाना एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। जिसके बाद सुबह 9 बजे से ग्राम डुल्हार में जिलेभर का पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सभा के अंत में दोपहर 3.30 बजे से 4 बजे तक संगठन व किसानों द्वारा इंदौर इच्छापुर हाइवे पर सांकेतिक चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, उपाध्यक्ष बलराम सिंह सोलंकी, प्रवक्ता जेडी पटेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे। सभा का संचालन महिपाल सिंह राठौड़ ने किया।