25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शिर्डी की तरह संत सिंगाजी धाम में मिलेंगी सुविधाएं

संत सिंगाजी धाम में बन रहे ध्यान केंद्र और टीन शेड का विधायक ने किया भूमिपूजनजल्द ही 10 करोड़ 32 लाख की लागत से दो किमी लंबे एप्रोच रोड का शुरू होगा निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Tarunendra Singh Chauhan

•

Updated: 21 Jun 2021, 1:40 AM IST

meditation center

meditation center

खंडवा. निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज का मंदिर अब शिर्डी की तरह भव्य बनाया जाएगा। यहां श्रद्धालुओं के रुकने, स्नान के घाट, टीन शेड, गार्डन तैयार किया जाएगा। इसे संवारने का जिम्मा मप्र सरकार व मप्र टूरिज्म बोर्ड भोपाल ने उठाया है। यहां पहले चरण में सवा करोड़ रुपए की लागत से होने वाले कार्य का शनिवार को मांधाता विधायक नारायण पटेल ने भूमिपूजन किया।

संत सिंगाजी मंदिर को संवारने का खाका तैयार हो गया है। प्रारंभिक कार्ययोजना के अनुसार यहां राज्य सरकार मप्र टूरिज्म विभाग के माध्यम से 3 हजार वर्गफीट क्षेत्र में भवन बनाएगी। यहां पर्यटकों को ठहरने, चाय-नाश्ता व भोजन की व्यवस्था रहेगी। पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पानी की टंकी वाटर कूलर के साथ बनाई जा रही है। खास बात यह है कि महेश्वर, ओंकारेश्वर, उज्जैन की तर्ज पर यहां छोटे-छोटे घाट बनाए जाएंगे, ताकि यहां लोग स्नान कर सकें। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था होगी। यह कार्य मध्यप्रदेश टूरिज्म निगम करेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल के साथ भाजपा नेता नरेद्र सिह तोमर, विजय बहादुरसिंह तोमर, सुरेंद्र टूटेजा, संदीप जायसवाल, मंगल यादव, सिंगाजी गादी के मंहत, पर्यटन निगम के कार्यपालन यंत्री केके चौरसिया आदि मौजूद रहे।

मेले के पहले बन जाएगा भव्य भवन
विधायक पटेल ने कहा कि सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर वार्षिक मेला अगस्त-सितंबर के आसपास लगता है। यहां पर क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के भक्त लाखों की तादात में आते हंै, उन्हें सुविधाओं की दृष्टि से भवन बनाने का काम किया जाएगा। सरकार से वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे, ताकि लोग मेले का लुत्फ उठा सकें।

भीड़ नियंत्रित करने एक और एप्रोच रोड
संत सिंगाजी समाधि स्थल पर एकमात्र एप्रोच रोड है। यहां पर मेला, गुरु पूर्णिमा या संत जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर स्थल पर भीड़ रहती है। दो पहिया, चार पहिया वाहन आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां पर एक और एप्रोच रोड बनाया जाएगा, प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार यह मार्ग सवा दस करोड़ रुपए से बनेगा। इसके लिए जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। एप्रोच रोड बन जाने के बाद इन दोनों एप्रोच को वन-वे कर दिया जाएगा।

मार्ग का होगा चौड़ीकरण
बीड़ से सिंगाजी महाराज स्थल का मार्ग फिलहाल जर्जर है। बारिश के बाद इस मार्ग का चौड़ीकरण करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा बीड़ से सिंगाजी मार्ग को साढ़े छह मीटर चौड़ा करेंगे। फिलहाल मार्ग की चौड़ाई चार मीटर है। हालांकि इस मार्ग पर बारिश की से क्षतिग्रस्त है इसलिए यहां आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है।