ट्रेन परिवहन/टाइम टेबल...-एलटीटी-दानापुर साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़ाकर किए सप्ताह में चार दिन-दिवाली-छठ पूजा के लिए तीन नई साप्ताहिक ट्रेन भी होगी शुरू
मध्य रेल द्वारा दिवाली, छठ पूजा के लिए त्योहार विशेष ट्रेन एलटीटी-दानापुर का परिचालन साप्ताहिक से बढ़ाकर सप्ताल मे चार दिन किया है। साथ ही पूणे-दानापुर/कानपुर के बीच 28 अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेन भी मध्य रेल द्वारा शुरू की जा रही है। सभी ट्रेनों को खंडवा स्टेशन पर भी ठहराव मिला है।
-एलटीटी-दानापुर 01409 विशेष अब 28 अक्टूबर से 2 दिसबंर (21 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। 01410 विशेष 29 अक्टूबर से 3 दिस. तक प्रत्येक रविवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को दानापुर से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।
ठहराव- कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर।
-पुणे-दानापुर/कानपुर 01415 साप्ताहिक विशेष 10 नवंबर से 1 दिसंबर (4 सेवाएं) तक प्रत्येक शुक्रवार को 19.55 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी। 01416 साप्ताहिक विशेष 12 नवं. से 3 दिसं. तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 6.30 बजे प्रस्थान करेगी।
ठहराव- दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर।
-पुणे-दानापुर 01039 साप्ताहि विशेष 4 नवंबर से 2 दिसंबर (5 सेवाएं) तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी। 01040 साप्ताहिक विशेष 6 नवंब से 4 दिसं. तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर से 6.30 बजे प्रस्थान करेगी।
ठहराव- दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा (केवल 01039 के लिए), इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर।
-पुणे-कानपुर 01037 साप्ताहिक विशेष 1 नवंबर से 29 नवंबर (5 सेवाएं) तक प्रत्येक बुधवार को पुणे से 6.35 बजे प्रस्थान करेगी। 01038 साप्ताहिक विशेष 2 नवं. से 30 नवं. तक प्रत्येक गुरुवार को 8.50 बजे कानपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव- दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति (हबीबगंज), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और कानपुर।