Strawberry farming will makeइसका उत्पादन करीब 80 से 100 क्विंटल होता है, जिसके बाजार में दाम भी 200 से 300 रुपए किलो मिलते हैं, ऐसे में अगर आप एक एकड़ में भी इस फसल की खेती करते हैं, तो दो चार साल में आप करोड़पति बन सकते हैं।
खंडवा. प्रदेश में कृषि विभाग की पहल से स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू होने लगी है, अच्दी बात यह है कि इसकी खेती बहुत कम लागत से शुरू हो जाती है, लेकिन जैसे ही इसका फल आता है, वह आपको मालामाल बना सकता है, क्योंकि एक एकड़ में इसका उत्पादन करीब 80 से 100 क्विंटल होता है, जिसके बाजार में दाम भी 200 से 300 रुपए किलो मिलते हैं, ऐसे में अगर आप एक एकड़ में भी इस फसल की खेती करते हैं, तो दो चार साल में आप करोड़पति बन सकते हैं।
लागत से 5 गुना अधिक मिलेगा लाभ
हिमांचल, महाराष्ट्र की तरह अब प्रदेश में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के दिन पलटने वाली है, क्योंकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन और अच्छा मुनाफा ले सकेंगे। चालू सीजन में कृषि विभाग के प्रयास से सात ब्लॉकों में स्ट्रॉबेरी की फसल लहलहा रही है। सफल प्रयोग के बाद अधिकारियों का दावा है कि इस फसल से किसान लागत से चार से पांच गुना तक लाभ ले सकता है।
हैदराबाद से मंगाए 22 हजार पौधे
कृषि विभाग नवाचार के तहत चालू सीजन में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कराने के लिए हैदराबाद से 21,890 पौधे मंगवाए। पौधे फरीदाबाद से एयर लाइंस के जरिए इंदौर लाए गए। सात ब्लाक के 16 किसानों को दिया गया। प्रत्येक किसानों को एक हजार से 1500 पौधे दिए गए। 25 नवंबर को बोनी की। जनवरी के पहले सप्ताह में फसल आने लगा। किसानों के खेत में फल की रंग बिरंगी फसल को देखने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो रही है। खैगांव के जयदीप और हरसूद के देवेंन्द्र छापरे और आरूद के शांतिलाल पटेल कहते हैं इस फसल की खेती पहली बार की है। कम लागत में दो माह के भीतर तैयार हो गई। खेत पर फल देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। उत्पादन अच्छा है अगली बार रकबा बढ़ाएंगे।
खेतों में ऐसे तैयार करें बेड
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे पहले बेड तैयार करें। रेतील भूमि में 10 से 15 टन गोबर की सड़ी खाद डालें। खाद मिट्टी में मिलाने के बाद बेड तैयार करें। चौड़ाई 2 - 3 फीट और बेड से बेड की दूरी डेढ़ फीट रखें। बेड तैयार होने के बाद उस पर टपक सिंचाई की पाइप लाइन बिछा दें। पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक मल्चिंग में 20 से 30 सेमी की दूर की दूरी पर छेद करें।
ऐसे समझें मुनाफा
उप संचालक आत्मा के मुताबिक प्रति एकड़ 22 हजार पौधे लगाने पर प्रतिदिन 5-6 किलो फल का उत्पादन होगा। इस तरह एक सीजन में 80 से 100 क्विंटल तक उत्पादन होता है। बाजार में फल की कीमत 200 से 320 रुपए किग्रा है। यदि 200 रुपए किग्रा का औसत से ले तो 80 क्विंटल की कीमत बीस लाख रुपए होती है। प्रति एकड़ दो से ढाई लाख रुपए की लागत आती है। खर्च निकाल कर 5 से 6 लाख रुपए मुनाफा होने का दावा है।
यह भी पढ़ेः मंत्रीजी पर डाला खुजली वाला पाउडर, कपड़े खोलकर लगे खुजाने, देखें वीडियो
अच्छा मिल रहा उत्पादन
स्ट्रॉबेरी फसल का प्रयोग सफल हुआ। इस फसल में कम लागत से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता सका है। सात ब्लॉक में प्रयोग के तौर पर पौधे दिए गए। उत्पादन अच्छा मिलने से किसान उत्साहित हैं। सामान्य तौर पर एक एकड़ में 80 से 100 क्विंटल उत्पादन है।
-आनंद सोलंकी, परियोजना संचालक, आत्मा