2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

वीडियो स्टोरी: बैंड बाजे के साथ निकले कांग्रेस पार्षद

जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी मांग, कलेक्टर भी दे चुके हैं सुधार के निर्देश, जिम्मेदार नहीं करना चाहते काम

Google source verification

खंडवा. शहर की सड़क और ओवरब्रिज के गड्ढे भरने की मांग कुछ अनोखे तरीके से की गई है। शनिवार की सुबह कांग्रेस पार्षद अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे लेकर निकले। बैंड बाजा बजाते हुए सभी ब्रिज की पटरी पर खड़े हुए और पंपलेट, पोस्टर दिखाकर अपनी मांग जिला प्रशासन के सामने रखी।
कांग्रेस पार्षद दीपक राठौड़ मुल्लू, मोइज खान, मनोज मंडलोई समेत योगेश, जीतू, केतन ने प्रदर्शन किया। यह सभी बैंड पार्टी के साथ ओवरब्रिज पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कांग्रेस पार्षद दीपक का आरोप है कि काम की बात आती है कि शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले ब्रिज की ओर कोई विभाग ध्यान नहीं देता। लेकिन जब इसके मेंटीनेंस का बिल बनाने की बात आए तो तमाम विभाग अपने यहां काला पीला कर लेते हैं। लेकिन जन सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके पहले भी ब्रिज और शहर की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए प्रदर्शन किया जा चुका है। कलेक्टर भी संबंधित विभागों को निर्देश दे चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार अपना काम इमानदारी से नहीं करते। इसलिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों का ध्यान इस ओर कराने के लिए बैंड पार्टी के साथ प्रदर्शन किया गया है।
हर रोज गिरते हैं वाहन सवार
ओवरब्रिज के हाल कुछ ऐसे हो चुके हैं कि यहां दोपहिया वाहनों से गुजरने वाले कई लोग हर रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भी एक महिला का स्कूटर गढ्ढे में फंसा और फिर महिला समेत उसके बच्चे गिरने से बचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सहारा देकर इन्हें बचाया।