6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

ओंकारेश्वर बांध के 19 गेट खोले, घाट हुए जलमग्न, दुकानें कराईं खाली

इंदिरा सागर डेम के 12 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी, नर्मदा खतरे के निशान से नीचे ओंकारेश्वर बांध के 19 गेट से 6601 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा

2 min read
Google source verification
Water level of Indira Sagar Dam and Omkareshwar Dam increased, gates opened

Water level of Indira Sagar Dam and Omkareshwar Dam increased, gates opened

खंडवा. ओंकारेश्वर और इंदिरासागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांधों का जलस्तर टरबाइन चलाकर और गेट खोलकर नियंत्रित किया जा रहा है। शनिवार सुबह से ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले गए। इस दौरान 6200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। पानी छोडऩे के बाद नर्मदा का जलस्तर बढ़ा है। नर्मदा घाट जलमग्न हैं। जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने घाटों पर स्थित दुकानों को खाली कराया है। हालांकि नर्मदा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। इधर, रात 10 बजे ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर बढऩे पर पांच और गेट खोले गए। इस प्रकार बांध के 19 गेट खोले जा चुके हैं। इस दौरान बांध से 6601 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। रात 10 बांध का जलस्तर 192.77 मीटर था। जबकि बांध भरने की निर्धारित सीमा 193 मीटर है। इधर, इंदिरा सागर बांध के 12 गेट शुक्रवार को आधा-आधा मीटर तक खोले गए थे जो शनिवार को एक-एक मीटर तक खोले गए। वहीं बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने रात 9.30 बजे सभी गेट डेढ-डेढ मीटर तक खोले गए। बांध से कुल 6340 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बांध का जलस्तर 261.52 मीटर था। प्रबंधन की मानें तो बांध का जलस्तर नियंत्रण में है। देर रात या फिर सुबह तक गेटों को वापस आधा-आधा मीटर बंद किया जा सकता है।
खेड़ी घाट पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित
बांध के गेट खुलने के बाद बढ़े नर्मदा के जलस्तर से नर्मदा घाट जलमग्न हो गए हैं। इस दौरान खेड़ी घाट पानी से लबालब हो गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने घाट पर आम लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं अन्य घाटों पर होमगार्ड जवान व पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, पुनासा एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने नर्मदा किनारे के क्षेत्रों का जायजा लिया। खेड़ी घाट व मोरटक्का क्षेत्र में पहुंचकर लोगों का नर्मदा घाटों पर नहीं जाने की हिदायत दी। इस समय मोरटक्का पुल व रेलमार्ग तक पानी पहुंचने की संभावना नहीं है।

बांधों की स्थिति...
ओंकारेश्वर बांध...
बांध का जलस्तर- 192.77 मीटर
बांध के गेट खोले- 19 गेट
बांध से कुल छोड़ा पानी- 6601 क्यूमेक्स
इंदिरासागर बांध...
बांध का जलस्तर- 261.52 मीटर
बांध के गेट खोले- 12 गेट
बांध से कुल छोड़ा पानी- 6340 क्यूमेक्स