28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

67 साल का ढोंगी तांत्रिक महिला को झांसा देकर ले गया जंगल में, फिर कपड़े उतार करने लगा गंदी हरकत

खंडवा का रहने वाला है ढोंगी बाबा

less than 1 minute read
Google source verification

खरगोन

image

Amit Onker

Mar 11, 2022

hypocritical occultist arest

घटनास्थल पर ढोंगी बाबा से पूछताछ करते पुलिस।

सनावद. तंत्र-मंत्र क्रिया की आड़ में एक ढोंगी बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे दुष्कर्म का प्रयास करते पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी खंडवा का रहवासी है।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय महिला के साथ यह घटना हुई। आरोपी ने महिला को सुनसान जगह ले जाकर हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि वह रसोई बनाने का काम करती है। कुछ दिन पूर्व बलवाड़ा से लौटते समय रास्ते में उसे खंडवा निवासी विक्रम बाबा मिला। बाबा ने बताया कि मैं तंत्र-मंत्र से लोगों की परेशानी दूर करता हूं। महिला ने बाबा को पति की शराब छुड़ाने की बात कही। तीन दिनों से बाबा महिला को बार-बार फोन लगा रहा था। फरियादिया का कहना है कि मैने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई और बाबा को सनावद बुलाया।


एकांत में ले जाकर ज्यादती का प्रयास
घटनाक्रम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे का है। महिला के अनुसार बाबा ने कहा एकांत में मुझे तंत्र-मंत्र करना पड़ेगा। इसके बाद बाबा महिला को खेत में ले गया। जहां उसने ज्यादती का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो खेत में बैठे कुछ लोग वहां पहुंच गए और ढोंगी बाबा को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने ढोंगी तांत्रिक को पकड़ के रखा। टीआइ एमआर रोमडे ने बताया कि तथाकथित बाबा विक्रम खंडवा जिले के चिचली गांव का रहने वाला है। जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस उसके बारे में जानकारी निकाल रही है।