14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटलजी के व्यक्तित्व से ऐसा प्रभावित हुआ कि ४६ वर्षों से उनकी फोटो पर चढ़ा रहा फूल, लगा रहा अगरबत्ती

एक प्रशंसक ऐसा भी...सनावद के मदनलाल चौबे ने सुनाए स्मरण

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Rahul Singh

Aug 18, 2018

Atal Bihari Vajpayee News

Atal Bihari Vajpayee News

खरगोन. अटलजी का व्यक्तित्व ही था कि आज भी उनके कई प्रशंसक ऐसे हैं जो वर्षों से उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं। प्रशंसकों की भीड़ में एक अनोखा प्रशंसक ऐसा है जो ४६ वर्षों से उन्हें भगवान की तरह पूजता है। अपने घर पर उनका फोटो लगाया है। नित्य पूजा कर अगरबत्ती भी लगाता है। हम बात कर रहे हैं सनावद के समाजसेवी मदनलाल चौबे की। गुरुवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन बाद चौबे से चर्चा की तो उनकी आंखों के सामने १९७७ के वह तमाम मंजर आ गए जब वाजपेयी सनावद आए थे।

चर्चा में मदनलाल ने बताया अटलजी कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नाम से पहचानते थे। वे 1977 में खरगोन आए। जिला मुख्यालय पर आमसभा की। पार्टी फंड के लिए चंदा जुटाया। तब एक महिला ने अपने जेवर उतार कर उन्हें सौंप दिए थे। खरगोन के बाद सनावद में एसोसिएशन चौक पर उनकी सभा हुई। उन्होंने शहर में पैदल भ्रमण किया। इसके साथ सनावद के डाक बंगले में अटल जी की सेवा की थी। घर से बना हुआ परंपरागत निमाड़ी भोजन भी लिया। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश पंडित, पवन कला, अमृतलाल नीमा विशेष रूप सेवा में थे।

मदनलाल चौबे, कैलाश पंडित, स्वर्गीय अमृतलाल नीमा, पवन काला 1972 से ही संघ के विशेष प्रेमी रहे हैं। चौबे सन 1972 से आज तक अटलजी की फोटो की पूजा कर अगरबत्ती लगाते हैं। चौबे ने बताया मुझे उनके साथ बिताए हर पल याद हैं। पूरे भारत में पार्टी बनने के बाद भाजपा ने पहली बार चुनाव लड़ा था। मुझे भी जनपद सदस्य से टिकट मिला था। उन दिनों इंदिराजी की लहर थी। पार्टी के कार्यकर्ता भी कम ही थे। मैंने सनावद में अटलजी से चुनावी सभा करने के लिए कहा। तब वे यहां आए थे।

अटलजी को याद कर दी श्रद्धांजलि
खरगोन ञ्च पत्रिका. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। शहर सहित अंचल में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ ही नागरिकों द्वारा वाजपेयी को याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। शहर में भाजपा कार्यालय पर वाजपेयी की अंतिम यात्रा का लाइव प्रसारण देखा गया। यहां जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल, सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, प्रकाश रत्नपारखी, नपा अध्यक्ष विपिन गौर सहित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटलजी के चित्र पर पुष्पहार चढ़कार श्रद्धा सुमन अर्पित किए।