30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलोनी में घुसे बदमाश, रहवासियों ने पीछा किया तो बरसाए पत्थर

शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातें, पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

less than 1 minute read
Google source verification
कॉलोनी में घुसे बदमाश, रहवासियों ने पीछा किया तो बरसाए पत्थर

रात में रेवापार्क कालोनी में पहुची पुलीस

सनावद शहर में चोरों को होंसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। इससे लोगों में भय है। मंगलवार-बुधवार की रात भी बदमाशों ने नगर के बाहरी हिस्से में बसी रेवा पार्क कॉलोनी में खूब धमाल मचाया। उनका पीछा करने वाले लोगों पर पथराव भी किया। फरियादी नयन सक्सेना ने बताया बीती रात करीब 3 बजे बाद घर पर चोरों के होने की आहट आई। इसके बाद उनका पीछा किया। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर पथराव करते हुए भाग निकले। पथराव में एक पत्थर मेरे पांव में भी लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस ने आकर आसपास कॉलोनी में चोरों को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नयन सक्सेना ने बताया बदमाशों के चेहरे तो नजर नहीं आए लेकिन वह चार लोग थे, जो पथराव करते हुए भाग निकले। उसी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व नगरपालिका कर्मचारी कैलाश चंद गंगराड़े के मकान पर भी चोरों ने दस्तक दी। लेकिन स्थानीय लोगों जागने से चोर वहां से भाग गए। कॉलोनी में रहने वाले शेरसिंह सिटोल के सुने घर मे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 20 हजार का सामान चुरा कर ले गए। सिटोले के पुत्र बलराम ने बताया घर पर कोई नहीं था। जैसे ही घर पहुंचे घर में देखा कि सब सामान अस्त.व्यस्त था। अलमारी में रखे चांदी के सिक्के, पायजेब एवं नगद करीब 5 हजार रुपए चोर लेकर चले गए। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बनाई है टीम
नगर में होने वाली चोरी को लेकर अलग टीम बनाई जा रही है । आरोपियों को जल्दी पकड़ेंगे। -राजेंद्र सोनी, टीआई, सनावद

Story Loader