20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बकरी ने पी लिया पड़ोसी के घर पानी तो हो गया खूनी संंघर्ष

-ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम दाबड़-सुरपाला में विवाद, दोनों परिवारों के 9 लोग घायल

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Jun 03, 2022

Dispute in village Dabar-Surpala

दोनों परिवारों के 9 लोग घायल

खरगोन.
बकरी ने पड़ोसी का पानी क्या पिया मानो जैसे कोई बड़ा बवाल हो गया हो। जरा सी बात से पड़ोसी आपस में ऐसे भिड़े की खूनी संघर्ष तक हो गया। मामला खरगोन जिले के ऊन थाने का है। यहां ग्राम दाबड़-सुरपाला में यह विवाद हुआ। इसमें दोनों परिवारों के कुल 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ऊन पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एक घायल की हालत नाजूक बताई जा रही है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रुकमिणी सतीष छोगालाल (40) की बकरी पानी पीने के लिए गांव के ही सुखदेव फïत्तू के क्षेत्र में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। कहा-सूनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। इसमें एक पक्ष की रुकमणी सतीष छोगालाल (40), मुकेश पिता छोगालाल (28), छोगालाल पिता चिकड़ू (40), माया पिता मुकेश (26), कमल पिता प्रकाश (30) व सोना पिता छोगालाल (22) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुखदेव पिता फत्तू (45), अज्जू पिता सुखदेव (27) व कृष्णा पिता सुखदेव (18) को भी चोट आई है। सभी घायलों को डायल 100 व वाहन 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां सभी का उपचार जारी है। एक घायल की हालत नाजूक बताई जा रही है। दोनों पक्ष शिकायत लेकर ऊन थाने पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

और इधर झाडिय़ों में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
खरगोन. जैतापुर पुलिस चौकी के ग्राम मगरिया क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव यहां बच्चों ने झाडिय़ों में देखा। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पेशे से मजदूर संजय पिता गंगाराम (27) शराब के नशे में बेड़ी नाला क्षेत्र की झाडिय़ों में जा पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई। बडग़ांव क्षेत्र के बच्चों ने उसे दोपहर करीब 3 बजे देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों व जैतापुर पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

वर्जन...
गिरने से हुई मौत
-उक्त युवक शराब के नशे में था। नाले में गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है। मामले की पड़ताल कर रहे हैं। -प्रवीण आर्य, चौकी प्रभारी खरगोन