20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन

Breaking-नशे की खेती-पुलिस की रेड में 10 लाख का गांजा बरामद

नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, बिस्टान थाना क्षेत्र के मोमदिया में दबिश, एक दिन पूर्व भगवानपुरा थाना क्षेत्र में 1.70 क्विंटल गांजा पकड़ा था

Google source verification

खरगोन

image

Hemant Jat

Oct 12, 2022

खरगोन.
जिले में नशे के कारोबार पर प्रहार के रूप में पुलिस द्वारा जगह-जगह कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम मोमदिया में गांजे की खेती हो रही थी। जिसकी सूचना पर टीम ने दबिश दी और जरदार नामक शख्स के खेत से करीब दो सौ गांजे के पौधे मिले हैं। जिन्हें उखाड़कर थाने लगाया गया। बरामद हुए गांजे की कीमत करीब दस लाख बताई जा रही है। एसपी धर्मवीरसिंह ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांजे के खेत पर पहुंचकर कार्रवाई की। मंगलवार को भगवानपुरा पुलिस ने 1.70 क्विंटल गांजा पकड़ा था। जिसके दूसरे दिन पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कपास के बीच लगा रखे थे गांजे के पौधे

आदिवासी अंचल में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जाती है। आमजन और पुलिस की नजर न पड़े, इसलिए कपास के पौधों के बीच में गांजे के पौधे लगा रखे थे। लंबे अरसे बाद बड़ी मात्रा में गांजा जब्त हुआ है।

रुपयों का लालच देकर खेती

सूत्रों की मानें तो आदिवासी किसानों को रुपयों का लालच देकर कुछ बाहरी लोग नशे के कारोबार की फसल उगा रहे हैं। जिस पर आसानी से पुलिस की नजर नहीं पड़ती। वहीं क्षेत्र से गांजा ले जाकर अन्य प्रदेशों में बेचा जाता है। पुलिस रिकॉर्ड में ऐसे कई आरोपी है, जिन्हें अभियान के दौरान चिन्हित किया गया है। एसपी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।